• Latest
  • Trending
युवक व महिला मंगल दल देश की नींव और समृद्धि का आधार : योगी

युवक व महिला मंगल दल देश की नींव और समृद्धि का आधार : योगी

March 24, 2023
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

युवक व महिला मंगल दल देश की नींव और समृद्धि का आधार : योगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 24, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
युवक व महिला मंगल दल देश की नींव और समृद्धि का आधार : योगी

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि युवक एवं महिला मंगल दल अपनी ग्राम पंचायतों को आपसी सौहार्द व समन्वय का बेहतरीन केन्द्र बना सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना’ को साकार करते हुए युवक एवं महिला मंगल दल अपनी ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।

खेलो इंडिया, फिट इंडिया’ : सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘खेलो इण्डिया’ एवं ‘फिट इण्डिया’ अभियान के माध्यम से देश में खेल एवं खेल भावना का विकास किया जा रहा है। आज सांसद खेल महाकुम्भ सभी संसदीय क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। इनसे युवाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। देश में खेल के प्रति एक सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

अंतरराष्ट्रीय पदकों की संख्या बढ़ी : आज विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड, वर्ल्ड चैम्पियनशिप इत्यादि में हमारे खिलाड़ी अधिक संख्या में प्रतिभाग कर रहे हैं और पदकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

प्रशिक्षक को डेढ़ लाख रुपये मानदेय : प्रदेश सरकार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करते हुए उन्हें डेढ़ लाख रुपये मासिक मानदेय उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने युवाओं से पठन-पाठन के साथ खेल व अन्य गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा कि युवक एवं महिला मंगल दल देश की नींव और समृद्धि का आधार हैं। युवक मंगल दल का गठन 1956 में तथा 1985-86 में महिला मंगल दल का गठन हुआ था। आज इन्हें और विस्तार देने की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने गत 5 वर्षों में युवक व महिला मंगल दलों को 65 हजार स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई ं हैं। आज लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में युवक एवं महिला मंगल दलों को 15 हजार स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करायी जा रही हैं। स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने का कार्यक्रम जारी रहेगा। सरकार आगामी वर्ष तक सभी ग्राम पंचायतों के युवक एवं महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाएगी।

कर्नाटक की उपलब्धि : सीएम योगी ने कहा कि कर्नाटक में आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव-2023 में वीर भूमि महोबा की महिला मंगल दल की लोक कलाकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह प्रदेश की महिलाओं के सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में महिलाओं द्वारा संचालित बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर संघ का 150 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर है,4 से 5 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation