• Latest
  • Trending

भारत के विश्वदूतों ने खोल दी आतंकिस्तान की पोल

June 5, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Tuesday, September 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के विश्वदूतों ने खोल दी आतंकिस्तान की पोल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 5, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के परिप्रेक्ष्य में वैश्विक कूटनीति के तहत विदेश यात्रा पर गए भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की झूठी कहानी की विदेशों में पोल खोलने का काम किया, अब देश लौट रहे हैं। भारत के इन विश्वदूतों ने वैश्विक मंच पर आतंकिस्तान यानी कि पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है।
सभी सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जिस उद्देश्य को लेकर गए थे; उसे पूरा करने में सफल रहे हैं। कोलंबिया ने भी पाकिस्तान के समर्थन वाला अपना बयान वापस ले लिया है। लाइबेरिया भी आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के साथ खड़ा रहेगा। इसी तरह की प्रतिक्रिया अन्य देशों ने भी व्यक्त की है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अल्जीरिया
इनमें से एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वदेश लौटकर विदेश मंत्री एस जयशंकर से 3 जून को मुलाकात की। जयशंकर ने प्रतिनिधिमंडल से इस बारे में फीडबैक प्राप्त की कि किस प्रकार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन करने के लिए विभिन्न देशों में बेनकाब किया।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

भाजपा नेता बैजयंत पांडा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने महत्वपूर्ण राजनयिक दौरे के बाद यहां जयशंकर से भेंट के दौरान उनके कार्यालय में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया का दौरा करने के बाद स्वदेश लौट आया है।

सभी चार देशों में विशेष रूप से अल्जीरिया ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस के रुख का समर्थन किया। इन देशों में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कई बैठकों के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की तथा पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर आतंकवाद को मिल रहे पाकिस्तान के समर्थन को उजागर किया।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एवं पूर्व विदेश सचिव हर्ष वी. शृंगला ने कहा, यह एक बहुत अच्छी बैठक थी और हमने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को अपनी फीडबैक दी। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने अपने इनपुट दिए और उनके साथ अपने विचार साझा किए। जब उनसे पूछा गया कि मंत्री ने उन्हें क्या बताया तो उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (जयशंकर ने) हमें बताया कि हमारे उद्देश्य पूरे हो गए हैं और उन्होंने प्रतिनिधिमंडल तथा उसके नेता को बधाई दी।’ पांडा ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी विदेश यात्रा सफल रही। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एकजुट थे और उन्होंने जिन देशों की यात्रा की, वहां बहुत कड़ा संदेश दिया।

विदेश मंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा और सतनाम सिंह संधू शामिल थे। आठ-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में निशिकांत दुबे और असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल थे।
उल्लेनखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ऐसे सात सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल 33 देशों के लिए भेजे थे। प्रधानमंत्री मोदी भी विदेश दौरा करने वाले सभी 7 ग्रुपों के लौटने पर प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात कर सकते हैं। इन सदस्यों से 9 या 10 जून को प्रधानमंत्री की मुलाकात हो सकती है।

जब बात देश और इंडिया की हो तो हम एक होते हैं : कनिमोझी
डेलिगेशन की सदस्य और डीएमके सांसद एम के कनिमोझी ने इस अभियान को काफी सफल बताया। उन्होंने कहा कि डेलिगेशन सफलतापूर्वक आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब कर पाया है। हमने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब किया। इस यात्रा के दौरान हमने भारत और प्रधानमंत्री के मैसेज को दुनिया के सामने रखा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकवाद से परेशान है। देश में भले ही हम अलग-अलग बातें करते हों लेकिन जब बात देश और इंडिया की आती है तो हम एक होते हैं और इस कमिटमेंट को डेलिगेशन ने बहुत अच्छे से दुनिया को दिखाया। डेलीगेशन ने विदेशों में भारत का परचम फहराया। डेलिगेशन ने बताया कि भारत अब आतंक बर्दाश्त नहीं करेगा।

लाइबेरिया आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के साथ
भारत का एक प्रतिनिधिमंडल मोनरोविया (लाइबेरिया) भी पहुंचा। यहां भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा कि पाकिस्तान सोचता है कि इस्लामी दुनिया उनके साथ खड़ी होगी। हमने यूएई से कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने के लिए कुरान और धर्म का इस्तेमाल करता है। उसका कुछ उपाय कीजिए। यूएई ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान धर्म का दुरुपयोग कर रहा है।

प्रतिनिधिमंडल के दूसरे सदस्य बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर हत्या की। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि लाइबेरिया हमारा पुराना मित्र है। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के लिए चुनाव लड़ेगा। ऐसा लगता है कि डीआर कांगो और लाइबेरिया, दोनों ही अस्थायी सदस्यों की सीटें जीतेंगे। एक अच्छे मित्र के रूप में लाइबेरिया आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के साथ खड़ा रहेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation