• Latest
  • Trending

बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार: योगी

October 4, 2025
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार: योगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दोनों विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गोरखनाथ मंदिर के आवासीय भवन के प्रथम तल पर देश के दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पार्चन करने के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सत्य और अहिंसा की ताकत क्या होती है, इसका एहसास भारत के स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के मूल्यों और आदर्शों में स्वदेशी का महत्वपूर्ण स्थान रहा। विदेशी हुकूमत की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए सत्य व अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करने के साथ स्वदेशी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने का आलंबन बनी। बापू के सपनों को साकार करने को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी देश और दुनिया के लिए मॉडल बन रही है। स्वदेशी से ही जुड़ी उत्तर प्रदेश सरकार की ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना सफलता की नई ऊंचाई को छू रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी केवल खादी तक सीमित नहीं है बल्कि वर्तमान समय में भारत की दिनचर्या का हिस्सा बन रही है। पीएम मोदी के उद्घोष के अनुरूप स्वदेशी भारत में चिप से लेकर शिप तक आत्मनिर्भरता की गारंटी बन रही है।
उन्होंने स्वदेशी ब्रांड में उत्तर प्रदेश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज यूपी के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। एके रायफल का निर्माण हो रहा है। हरदोई में बब्ले स्कॉट पिस्टल का उत्पादन प्रारम्भ हो गया है। स्वदेशी के मामले में उत्तर प्रदेश ने ऊंची छलांग लगाई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वदेशी को और बढ़ावा देने के लिए उन्होंने दीपावली के पूर्व प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर स्वदेशी मेला आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आज से प्रदेश में खादी वस्तुओं के क्रय पर 25 प्रतिशत छूट का भी शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी व अन्य स्वदेशी वस्तुओं का उपहार दीपावली में दें। इससे कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिलेगा, सम्मान मिलेगा और यह रोजगार-स्वरोजगार में बढ़ोतरी के साथ देश की आर्थिक समृद्धि का भी कारण बनेगा।
आज भारत का ब्रांड है स्वच्छता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा गांधी को स्वच्छता सर्वाधिक पसंद थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के जरिए स्वच्छता को एक नई ऊंचाई दी है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। इससे नारी गरिमा को सम्मान मिला है, साथ ही बीमारियों से बचाव और लोगों को लोगों की आर्थिक बचत भी हुई है।
शास्त्री जी ने भारत की शक्ति का एहसास कराया था
मुख्यमंत्री ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वो स्वाधीनता आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के सेनानी थे। वह बापू के प्रखर अनुयायी तथा स्वदेशी से स्वावलंबन के पक्षधर थे। कृषि क्षेत्र की आत्मनिर्भरता का एक मॉडल शास्त्री जी ने दिया था। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर खाद्यान्न क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत किया।
वहीं यह संदेश भी दिया कि भारत शांति का पक्षधर है, पर यदि कोई उस पर युद्ध थोपेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया जाएगा। वर्ष 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शास्त्री जी के नेतृत्व में मिली विजय से देश ने अपनी शक्ति का एहसास पूरी दुनिया के सामने कराया था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation