• Latest
  • Trending
पूर्वोत्तर का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता

पूर्वोत्तर का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता

November 25, 2022
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
semiconductor

बारह कारखाने मंज़ूर, तीन चालू

August 24, 2026
brics

ब्रिक्स की बहस इस बार लखनऊ में

August 24, 2026
monsoon

बारिश लौट आई, बाँध अब भी आधे ख़ाली

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता

पीएम मोदी ने अरुणाचल का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा राष्ट्र को किया समर्पित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in पूर्वोत्तर दक्षिण
0
पूर्वोत्तर का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता

ब्लिट्ज विशेष

ईटानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास को चुनाव और राजनीति से जोड़ा नहीं जा सकता। हवाईअड्डे का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 में जब मैंने इसकी आधारशिला रखी तो कहा गया कि यह एक चुनावी हथकंडा है। पर आज यहां यहां कोई चुनाव नहीं है और हम हवाई अड्डे की शुरुआत कर रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर यह हवाईअड्डा बनाया गया है। यह राज्य को वाणिज्यिक उड़ानों के जरिये देश के अन्य शहरों तथा हेलीकॉप्टर सेवाओं से पूरे राज्य को जोड़ेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पश्चिम कामेंग जिले में 600 मेगावाट की कामेंग जलविद्युत परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया। करीब साढ़े आठ हजार करोड़ की लागत से तैयार इस परियोजना से बनने वाली बिजली का काफी हिस्सा राष्ट्रीय ग्रीड को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में ढांचागत विकास के लिए निकट भविष्य में 50 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हम विकास को राज्य के हर घर और गांव तक पहुंचाने के लिये मिशन मोड में काम कर रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

केरल हाईकोर्ट का फैसला : नाबालिग से संबंध बनाना अपराध

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ऐसी कार्य संस्कृति लेकर आए हैं जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। अटकाना, लटकाना और भटकाना वह समय चला गया। मोदी ने कहा, हमारी सरकार देश के विकास के लिए 365 दिन, सातों दिन और 24 घंटे काम करती है। मैं सारा दिन काम करता हूं ताकि देश आगे बढ़े। हम चुनाव में फायदा उठाने के लिए काम नहीं करते। आज सुबह मैं अरुणाचल प्रदेश में हूं और शाम को देश के दूसरे कोने में स्थित गुजरात में रहूंगा। बीच में मैं वाराणसी में भी रहूंगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय से पूर्वोत्तर की उपेक्षा की जाती रही है, जबकि विकास के मामले में आज इस क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। पहले पहले सीमावर्ती इलाकों की बस्तियों को ‘आखिरी गांव माना जाता था लेकिन अब उन्हें ‘पहला गांव माना जाता है। यही वजह है कि पिछले आठ वर्षों में पूर्वोत्तर में सात हवाई अड्डे बनाए गए हैं। पर्यटन हो या व्यापार, दूरसंचार या कपड़ा हर क्षेत्र में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

डोनी पोलो हवाईअड्डा

– 645 करोड़ रुपये की लागत – 08 चेकइन काउंटर – 200 यात्री प्रतिघंटे कर सकेंगे चेकइन
– 2300 मीटर का रनवे, हर मौसम में उड़ान संभव – 20 लाख लोगों के उपयोग के लिए
– कुल क्षेत्र 4100 वर्ग मीटर
– बीते वर्षों में पांच पूर्वोत्तर राज्यों, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के हवाई अड्डों ने 75 वर्षों में पहली बार उड़ानें भरी हैं।

क्या है ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा
ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा एक नई और अविकसित जमीन पर बनाया जाता है। यानी ऐसी जमीन पर जहां पहले कोई काम न हुआ हो। यह पूरी तरह पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाया जाता है ताकि पर्यावरण का कोई नुकसान ना हो। इसका निर्माण पीपीपी मोड यानी पब्लिक, प्राइवेट, पार्टनरशिप के जरिए किया जा रहा हो।

कहां-कहां बन रहे
देश में 21 ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे बनाए जाने हैं। इनमें से आठ शुरू हो चुके हैं। बचे हुए अन्य हवाईअड्डों पर काम चल रहा है। गोवा में मोपा, महाराष्ट्र में नवी मुंबई, शिरडी और सिंधु दुर्ग, कर्नाटक में कलबुर्गी, बीजापुर, हसन और शिमोगा, मध्य प्रदेश में दतिया (ग्वालियर), उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और नोएडा (जेवर), गुजरात में धोलेरा और हीरासर आदि जगहों पर इनका निर्माण हो रहा है। दुर्गापुर, शिरडी, सिंधुदुर्ग, पायोग, कन्नूर, कलबुर्गी, ओरावकल और कुशीनगर शुरू हो चुके हैं।

पूर्वोत्तर में बढ़ती सुविधा
देश के सबसे पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में कोई हवाई अड्डा नहीं था। निकटतम हवाई अड्डा 80 किलोमीटर दूर असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में लीलाबाड़ी हवाई अड्डा है। हालांकि, राज्य में पासीघाट और तेजू सहित कुछ उन्नत लैंडिंग ग्राउंड हैं। डोनी पोलो पूर्वोत्तर क्षेत्र में कुल हवाईअड्डे की संख्या को 16 तक ले जाएगा।

हवाई अड्डे का नाम अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत और सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति सदियों पुरानी श्रद्धा को दर्शाता है।

विशालकाय आकर्षक गेट : डोनी पोलो हवाई अड्डे पर आने वाले लोगों के स्वागत के लिए भव्य और विशालकाय ग्रेट हॉर्नबिल गेट बनाया गया है। इसे राज्य के राजकीय पक्षी ग्रेट हॉर्नबिल के आकार में डिजाइन किया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। ये गेट बांस और बेंत से बना है जिसका राज्य के लोगों और उसकी परंपराओं से गहरा संबंध है। पांच महीने के रिकॉर्ड समय में 23 फुट लंबे और 82 फुट चौड़े इस मुख्य द्वार का निर्माण किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation