• Latest
  • Trending
man-ki-bat

पीएम मोदी ने सबसे छोटी ऑर्गन डोनर के माता-पिता से कहा आपके हौसले को सलाम

March 31, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने सबसे छोटी ऑर्गन डोनर के माता-पिता से कहा आपके हौसले को सलाम

भारत के नए सामर्थ्य में बहुत बड़ी भूमिका नारी शक्ति की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 31, 2023
in नया-भारत
0
man-ki-bat

आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 99वें एपिसोड को संबोधित किया। इसमें उन्होंने ऑर्गन डोनेशन पर बात की और दो ऐसे परिवारों से बात की, जिनके किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उनके अंगदान किए गए। इनमें से एक परिवार पंजाब का था, जिसकी बच्ची देश की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बनी।

39 दिन की उम्र में किडनी डोनेट करने वाली अबाबत के पिता सुखबीर ने बताया कि बच्ची के पैदा होते ही उन्हें पता चला कि उसके दिमाग में नाड़ियों का ऐसा गुच्छा बना हुआ है जिसकी वजह से उसके दिल का आकार बड़ा हो रहा है।

पहले 24 दिन तक तो बच्ची बिल्कुल नॉर्मल रही। अचानक उसके दिल ने काम करना बंद कर दिया। उसे हॉस्पिटल लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने उसे बचा तो लिया लेकिन उसे क्या दिक्क त आई, ये समझने में वक्त लगा। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा 6 महीने का होता तो ऑपरेशन कर सकते थे। बच्ची को दोबारा दिल का दौरा पड़ा लेिकन इस बार डॉक्टर बचा नहीं सके। तब सुखबीर और उनकी पत्नी ने बच्ची के ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। डॉक्टरों ने कहा कि इतने छोटे बच्चे की सिर्फ किडनी डोनेट की जा सकती है। इसके बाद उन्होंने गुरुनानक जी को याद करके उसकी किडनी डोनेट की। अबाबत के माता-पिता से बात करने के बाद पीएम मोदी ने उनके इस फैसले को कई लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया। पीएम ने कहा कि आपके इस कदम से किसी को नई जिंदगी मिली होगी। आपके हौसले को सलाम है। अबाबत की तस्वीर पीएम मोदी ने शेयर की।

– सुरेखा यादव, गुनीत मोंगा, शिवा चौहान, कार्तिकी, ज्योतिर्मयी मोहंती, शालिजा धामी का जिक्र किया पीएम मोदी ने
– सोलर एनर्जी में तेजी से बढ़ रहा भारत

नारी की उपासना का पर्व
पीएम मोदी ने कहा कि ये नवरात्र का पर्व है। नारी शक्ति की उपासना का समय है। आज भारत का जो सामर्थ्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। हाल फिलहाल ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने आए हैं। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव, वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं। इसी महीने प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंज़ाल्विस की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन किया।

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की साइंटिस्ट बहन ज्योतिर्मयी मोहंती को केमिस्ट्री और केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र आईयूपीएसी का विशेष अवॉर्ड मिला। इस वर्ष की शुरुआत में ही भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा। नगालैंड में 75 वर्षों में पहली बार दो महिला विधायक जीतकर विधानसभा पहुंची। इनमें से एक को नगालैंड सरकार में मंत्री भी बनाया गया। ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी कॉम्बैट यूनिट में कमांड अपॉइंटमेंट पाने वाली पहली महिला वायुसेना अधिकारी बनी। उनके पास करीब 3 हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरिएंस है। भारतीय सेना की जांबाज कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी। सियाचिन में जहां पारा -60 डिग्री तक चला जाता है, वहां शिवा तीन महीनों के लिए तैनात रहेंगी

सोलर मिशन तेजी से बढ़ रहा आगे
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सोलर एनर्जी के क्षेत्र में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, वो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। भारत में सूर्य की शक्ति को लेकर जो वैज्ञानिक समझ रही है, सूर्य की उपासना की जो परंपराएं रही हैं, वे अन्य जगहों पर कम ही देखने को मिलती हैं।
‘सबका प्रयास’ की यही भावना आज भारत के सौर ऊर्जा मिशन को आगे बढ़ा रही है। पुणे में एक सोसायटी में लोगों ने मिलकर सोलर पैनल लगवाए। इन पैनलों से हर साल 89 हजार किलोवाट आवर बिजली पैदा हो रही है, जिससे हर महीने 40 हजार रुपए की बचत हो रही है। वहीं, दीव भारत का पहला ऐसा जिला बना है, जो दिन के समय सभी जरूरतों के लिए पूरी तरह से क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल कर रहा है।
गुजरात में सौराष्ट्र-तमिल संगमम
पीएम ने कहा कि एकता की भावना के साथ अगले महीने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में 17 से 30 अप्रैल तक ‘सौराष्ट्र-तमिल संगमम’ होने जा रहा है। सदियों पहले सौराष्ट्र के अनेक लोग तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में बस गए थे। ये लोग आज भी ‘सौराष्ट्री तमिल’ के नाम से जाने जाते हैं।

– पीएम बोले, लोगों के विचार ही सौवें एपिसोड को बनाएंगे खास
– देश में एक लाख बूथों पर लगाई जा सकती है स्क्रीन

100 वें ‘मन की बात’का दुनियाभर में हो सकता है प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों से राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार ही 30 अप्रैल को होने वाले 100वें ‘मन की बात’ को खास बनाएंगे।

यह एपिसोड हर स्तर पर स्पेशल होगा । भाजपा और सरकार की तरफ से इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। एक लाख से अधिक बूथ पर स्क्रीन लगाकर इसे लोगों को सुनाने की योजना बनाई जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार्यक्रम को दुनिया भर में भी प्रसारित करने किया जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

मोदी ग्लोबल लीडर
भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ग्लोबल लीडर हैं। सभी देश प्रधानमंत्री के काम की सराहना करते हैं। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। हमारा मकसद है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को अधिक से अधिक देशों में प्रसारित करें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation