• Latest
  • Trending
नई टेलीपोर्ट्स नीति से देश में बढ़ेंगे रोजगार

नई टेलीपोर्ट्स नीति से देश में बढ़ेंगे रोजगार

November 18, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नई टेलीपोर्ट्स नीति से देश में बढ़ेंगे रोजगार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2022
in राष्ट्रीय
0
नई टेलीपोर्ट्स नीति से देश में बढ़ेंगे रोजगार

नई दिल्ली। भारत सरकार ने टेलीविजन प्रसारण को लेकर अपनी अपलिंकिंग और डॉउनलिंकिग के लिए नई नीति बनाई है,जिसे लेकर मौजूदा सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि नई नीति का अहम पहलू यह भी है कि भारतीय टेलीपोर्ट्स अब विदेशी चैनलों का भी अपलिंक कर सकते हैं और इसके जरिये विदेशी मुद्रा कमाई जा सकती है।

– टीवी चैनलों पर देशहित कार्यक्रम दिखाना होगा जरूरी
– चैनलों को किराए और पट्टे पर देने की प्रवृत्ति पर रोक के लिए जुर्माना बढ़ा

सबसे अहम पहलू है कि इससे देश में रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। अभी तक देश के ज्यादातर चैनल सिंगापुर से अपलिंक होते हैं। जिसमें अबतक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पास रजिस्टर्ड लगभग 897 चैनलों में से मात्र 30 की ही अपलिंकिंग यहां से होती है। प्रसारण चैनलों को लाईसेंस, नवीनीकरण और कंपनी के निदेशकों में बदलाव के कारण आने वाली परेशानी में भी राहत दी गई है। किसी कंपनी या एलएलपी में दो निदेशक-साझेदार हैं, तो आपात स्थिति में एक निदेशक-साझेदार को बदला जा सकता है। इस बदलाव के बाद भी गृह मंत्रालय से आवश्यक सुरक्षा मंजूरी ली जा सकती है। अभी तक गृह मंत्रालय की पूर्व अनुमति जरूरी होती है। चैनलों को किराए और पट्टे पर देने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए जुर्माना राशि को बढ़ाया गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

सूचना प्रसारण सचिव का मानना है कि चैनलों के प्रसारण से जुड़ी जटिलताओं को खत्म कर कारोबार को सुगम बनाने के प्रयासों के तहत सरकार ने यह कदम उठाया है। अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग दिशानिर्देश 2011 में आखिरी बार यूपीए सरकार के कार्यकाल में तय हुए थे। अब नए दिशानिर्देश भारत में पंजीकृत कंपनियों तथा एलएलपी को टीवी चैनलों की अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग, टेलीपोर्ट्स हब की स्थापना, डिजिटल सेटेलाइट न्यूज गैदरिंग (डीएसएनजी), सेटेलाइट न्यूज गैदरिंग (एसएनजी), इलेक्ट्रानिक न्यूज गैदरिंग (ईएनजी) सिस्टम और देश की समाचार एजेंसियों द्वारा अपलिंकिंग और सीधे प्रसारण की अनुमति हासिल करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है। सूचना और प्रसारण सचिव ने बताया कि चैनलों पर लोकहित के कार्यक्रमों का अनिवार्य प्रसारण दिशानिर्देशों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किये गये है। इसके तहत स्पोर्ट्स चैनलों को छोड़ बाकी सभी टीवी चैनलों को लोकहित से जुड़े विषयों पर प्रतिदिन 30 मिनट का कार्यक्रम प्रसारित करना होगा। जो अनिवार्य होगा।

इसमें चैनलों के कार्यक्रम कंटेट, निर्माण, प्रस्तुति और प्रसारण की जिम्मेदारी चैनलों की होगी। इसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं होगा। हलांकि अनिवार्य प्रसारण से जुड़े पहलुओं पर सूचना प्रसारण मंत्रालय चैनलों से चर्चा के बाद अलग से विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation