• Latest
  • Trending
जरूरी नहीं हर 10 साल में ‘आधार’ अपडेशन

जरूरी नहीं हर 10 साल में ‘आधार’ अपडेशन

November 18, 2022
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जरूरी नहीं हर 10 साल में ‘आधार’ अपडेशन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2022
in राष्ट्रीय
0
जरूरी नहीं हर 10 साल में ‘आधार’ अपडेशन

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। इन दिनों 10 साल पुराने ‘आधार कार्ड’ अपडेशन को लेकर तमाम वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें चल रही हैं। ऐसे में इससे जुड़ी सही जानकारी होना हर भारतीय के लिए बेहद अहम है। ‘आधार’ आज भारत के निवासियों की विशिष्ट पहचान बन गया है। भारतीय नागरिकों को इसकी मदद से एक प्रमाण पत्र प्राप्त होता है जिसका इस्तेमाल वर्तमान में लोगों द्वारा तमाम सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। हम यहां ‘आधार’ की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कुछ खबरों में ये गलत जानकारी दी गई है कि जिन नागरिकों का 10 साल पहले ‘आधार’ नंबर जारी किया गया था उन्हें अनिवार्य रूप से अपना आधार कार्ड का नवीकरण कराना होगा।

इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जिन निवासियों को 10 साल पहले ‘आधार’ नंबर जारी किया गया था और जिन्होंने उसके बाद इन वर्षों में इसे कभी भी अपडेट नहीं किया है, इस तरह के आधार नंबर धारकों को अपने-अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यूआईडीएआई ने इससे पहले भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह रेखांकित किया था कि वह देश के निवासियों से अपने-अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए आग्रह कर रहा है और उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है। हाल ही में जारी राजपत्र अधिसूचना में यह भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि देश के निवासी हर 10 साल के पूरा होने पर ‘ऐसा कर सकते हैं’।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

आधार अपडेशन अनिवार्य नहीं : ऐसे में आपको अनिवार्य रूप से आधार अपडेशन से जुड़ी किसी भी खबर से भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। सभी देशवासियों को इन खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट को नजरअंदाज करने के बारे में यूआईडीएआई ने सूचित किया है। सोशल मीडिया और तमाम वेबसाइट पर देशवासियों को भ्रमित करने के लिए खबरें चलाई जा रही हैं कि नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक 10 वर्ष पर आधार धारकों को अपने आधार कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा और इसके लिए सभी संबंधित दस्तावेज देने होंगे जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। वहीं यह भी भ्रमित करने के लिए यह दावा भी किया जा रहा है कि सरकार ने आधार नियमों में संशोधन किया है। इसके आधार पर अब नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक 10 वर्ष पर आधार धारकों को अपने आधार कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा और इसके लिए सभी संबंधित दस्तावेज देने होंगे। ‘आधार’ संबंधी दस्तावेजों को निरंतर अपडेट या अद्यतन रखने से लोगों को जीवन यापन में आसानी होती है, सेवाओं को बेहतर ढंग से मुहैया कराना संभव हो पाता है, और इसके साथ ही सटीक प्रमाणीकरण को संभव करने में मदद मिलती है। यूआईडीएआई ने हमेशा देश के निवासियों को अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया है एवं यह अधिसूचना उसी दिशा में एक और अहम कदम है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation