• Latest
  • Trending
चेतावनी : ईयरफोन कर सकता है आपको बहरा

चेतावनी : ईयरफोन कर सकता है आपको बहरा

March 10, 2023
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चेतावनी : ईयरफोन कर सकता है आपको बहरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 10, 2023
in राष्ट्रीय
0
चेतावनी : ईयरफोन कर सकता है आपको बहरा

नई दिल्ली। ईयरफोन, ईयरबड या हेड फोन वो समान हैं जिनके बिना कुछ लोग घर से निकलते नहीं है। कुछ लोगों के लिए ईयरफोन आस-पास के लोगों को इंग्नोर करने की डिवाइस है। जब किसी की बात नहीं सुननी होती तो कान में ईयरफोन लगा कर अपनी दुनिया में मस्त हो जाते हैं। क्या आप जानते हैं यह ईयरफोन बाहरी आवाजों को हमेशा के लिए शांत कर सकता है। जी हां आपकी फेवरेट डिवाइस आपको हमेशा के लिए बहरा बना सकती है।

हाल ही में हुई एक स्टडी में चेतावनी दी गई है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग बहरे हो सकते हैं जो ईयरफोन जैसी डिवाइस का लगातार इस्तेमाल करते हैं या लाउड आवाज में ज्यादा समय बिताते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल

भागवत बोले-5 महाद्वीपों के लोग आरएसएस से मांग रहे ट्रेनिंग

क्या है स्टडी
बीएमजे ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, स्मार्टफोन, हेडफ़ोन और ईयरबड्स जैसे व्यक्तिगत सुनने वाले उपकरणों का उपयोग करने वाले 1 बिलियन से ज्यादा लोग अपने सुनने की शक्ति खो सकते हैं।

शोध के अनुसार, ज्यादातर लोग ईयरफोन में 105 डीबी तक का वाॅल्यूम सुनते हैं। मनोरंजन स्थलों पर औसत वॉल्यूम स्तर 104 से 112 डीबी तक होता है। वाॅल्यूम का यह स्तर कानों के लिए हानिकारक होता है। भले ही आप थोड़े ही समय के लिए ऐसे माहौल में हों।

यदि आप नियमित रूप से लंबे समय तक तेज आवाजें सुनते हैं तो आप अपने कानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुनने की क्षमता को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए हेडफोन का वाॅल्यूम कम रखें।

ओवर-द-ईयर हेडफोन में ईयरबड्स कान के पर्दो से थोड़ी दूरी पर होते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि आवाज से होने वाली क्षति को कम करने के लिए यह दूरी महत्वपूर्ण है।

वॉइस कैंसलिंग हेडफोन
अक्सर आप अन्य शोर को दूर करने के लिए अपने हेडफोन का वाॅल्यूम हाई कर लेते हैं तो यह आपके कान के पर्दों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए बेहतर है वॉइस कैंसलिंग हेडफोन का यूज करें। यह आपको कम वाल्यूम में अच्छा एक्सपीरियंस देता है।
हेडफोन का इस्तेमाल कम करें
हेडफोन का कम इस्तेमाल आपके कानों को पहुंचने वाले नुकसान को कम कर सकता है। यदि आप दिन का ज्यादा समय हेडफोन लगाए बिताते हैं तो इसकी अवधि कम करें।

ज्यादा इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स

दिल की बीमारी का खतरा : एक्सपर्ट के मुताबिक, घंटों तक हेडफोन लगाए रखना और म्यूजिक सुनना कानों के साथ-साथ दिल के लिए भी बिल्कुल अच्छा नहीं है। इससे न केवल दिल की धड़कन तेज हो जाती है, बल्कि दिल को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है।

सिर दर्द : हेडफोन या ईयरफोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव दिमाग पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इसकी वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या पैदा हो जाती है। बहुत से लोग नींद में बाधा, नींद न आना, अनिद्रा या यहां तक कि स्लीप एपनिया से भी पीड़ित हो जाते हैं।
कान में इन्फेक्शन : ईयरफोन सीधे कान में लगाया जाता है, जो एयर पैसेज में बाधा डालता है। ये बाधा बैक्टीरिया के विकास सहित अलग-अलग तरह के कानों के इन्फेक्शन का कारण बन सकती है।

स्ट्रेस और टेंशन में बढ़ोतरी : हेडफोन का लंबे समय तक इस्तेमाल किसी व्यक्ति की सोशल लाइफ और मेंटल हेल्थ की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। कई बार ज्यादा चिंता और तनाव का भी कारण बन सकता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation