• Latest
  • Trending
उद्योग जगत की जरूरतों के मुताबिक होंगे नए पाठ्यक्रम

उद्योग जगत की जरूरतों के मुताबिक होंगे नए पाठ्यक्रम

November 18, 2022
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उद्योग जगत की जरूरतों के मुताबिक होंगे नए पाठ्यक्रम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2022
in राष्ट्रीय
0
उद्योग जगत की जरूरतों के मुताबिक होंगे नए पाठ्यक्रम

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। डेवलपमेंट सेक्टर और उद्योग जगत की जरूरत में कार्यरत लोगों के लिए विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में ‘मास्टर्स इन डेवलपमेंट प्रैक्टिस पाठ्यक्रम शुरू करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा एक वर्षीय ‘मास्टर्स इन इंजीनियरिंग कोर्स को भी ज्यादा व्यापक तरीके से शुरू करने की योजना है। इस संबंध में कई स्तरों पर विचार-विमर्श चल रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत बड़े पैमाने पर आवश्यकता आधारित शिक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार एक साल का एम. इंजीनियरिंग कार्यक्रम काम करने वाले पेशेवरों के लिए लाभप्रद होगा जबकि ‘डेवलपमेंट प्रैक्टिस’ विषय पर मास्टर कार्यक्रम इस क्षेत्र के कर्मियों को प्रशिक्षित करने में उपयोगी होगा। एआई और डेटा साइंस, डिजिटल हेल्थ केयर जैसे क्षेत्रों में पी.एच.डी. कार्यक्रम भी होंगे। अभी चुनिंदा संस्थान ही यह कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। अफसरों ने कहा कि ‘डेवलपमेंट प्रैक्टिस में विशेषज्ञता’ हासिल करने पर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों जगहों पर विकास संस्थानों में काम के अवसर भी बढ़ जाएंगे। कार्यरत लोगों को विशेषज्ञता आधारित कोर्स से अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा बेहतर कर पाने की संभावना बढ़ेगी। वहीं छात्रों के करियर विकल्प बढ़ेंगे। स्नातक छात्रों को गरीबी, जनसंख्या, स्वास्थ्य, संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और मानवाधिकार जैसी वैश्विक सतत विकास चुनौतियों को बेहतर ढंग से पहचानने और संबोधित करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने में यह कोर्स काफी मददगार होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

मास्टर ऑफ डेवलपमेंट प्रैक्टिस (एमडीपी) कार्यक्रम युवा पेशेवरों को सतत विकास में करियर के लिए तैयार करेगा। सिद्धांत और व्यवहार में प्रशिक्षण का एक रणनीतिक मिश्रण कोर्स इसके तहत तैयार होगा। समाज की जटिल सतत विकास चुनौतियों को संबोधित करते हुए उचित और प्रभावी जुड़ाव के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और दक्षता से भी यह कोर्स लैस होगा।

यह भी कहा गया कि गरीबी और असमानताएं, सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय और तेजी से बदल रही जलवायु के कारण और प्रभाव कुछ ऐसे विषय हैं जिनका समावेश नए पाठ्यक्रम में किया जा सकता है। दुनिया के कई देशों में यह डिग्री सार्वजनिक नीति, सार्वजनिक स्वास्थ्य, शिक्षा और प्राकृतिक और सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों के साथ समग्र प्रशिक्षण प्रदान करती है। भारतीय संस्थानों में भी इसे ध्यान में रखा जाएगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation