• Latest
  • Trending
उत्तर प्रदेश में अब तेजी से विकास

उत्तर प्रदेश में अब तेजी से विकास

March 3, 2023
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में अब तेजी से विकास

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 3, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
उत्तर प्रदेश में अब तेजी से विकास

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा है कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेज गति से विकास की ओर अग्रसर राज्य के रूप में होती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र समारोह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश माफियाओं और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेजी से विकास कर रहे राज्य के रूप में होती है। मोदी ने कहा कि यह अवसर 9,000 से अधिक परिवारों के चेहरे पर खुशी लेकर आया है और कहा कि इस नई भर्ती से राज्य पुलिस बल और मजबूत होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

पीएम मोदी ने कहा कि 2017 से जब से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार आई है, अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में डेढ़ लाख से ज्यादा नई नियुक्तियां हुई हैं। यानी भाजपा के शासन में रोजगार और सुरक्षा, दोनों में बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम सब जानते हैं कि जहां भी कानून व्यवस्था मजबूत होती है, वहां रोजगार की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। जहां सुरक्षित माहौल बनता है, निवेश बढ़ने लगता है।

मोदी ने कहा, इन दिनों रोजगार मेला एक विशेष कार्यक्रम बन गया है। कई महीनों से वह देख रहे हैं कि हर सप्ताह भाजपा शासित किसी न किसी राज्य में रोजगार मेले हो रहे हैं। हजारों नौजवानों को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आपके जीवन में नई जिम्मेदारी, नई चुनौतियां, नये अवसर आने वाले हैं, रोज नया अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से उत्तर प्रदेश के सांसद के तौर पर कह रहे हैं कि भले ही आपको नियुक्ति पत्र मिला है, आपके नये जीवन की शुरुआत हुई है, लेकिन अपने भीतर के विद्यार्थी को कभी मरने मत देना। हर पल कुछ नया सीखना और क्षमता बढ़ाना। उत्तर प्रदेश में वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले मोदी ने ऑनलाइन शिक्षा के साधनों का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो ऑनलाइन शिक्षा के काफी साधन उपलब्ध हैं। आपकी प्रगति के लिए जरूरी है कि अपने जीवन को रुकने मत दीजिए। जीवन की नई ऊंचाइयों को पार करते चलें, इसलिए योग्यता को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना एवं अन्य ने हिस्सा लिया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation