• Latest
  • Trending
अर्जेंटीना व अन्य लैटिन अमेरिकी कंपनियां भी निवेश को तैयार

अर्जेंटीना व अन्य लैटिन अमेरिकी कंपनियां भी निवेश को तैयार

December 23, 2022
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अर्जेंटीना व अन्य लैटिन अमेरिकी कंपनियां भी निवेश को तैयार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 23, 2022
in उत्तर-प्रदेश
0
अर्जेंटीना व अन्य लैटिन अमेरिकी कंपनियां भी निवेश को तैयार

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अर्जेंटीना में उद्यमियों एवं व्यावसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। अर्जेंटीना चैंबर ऑफ कॉमर्स फॉर एशिया पैसिफिक के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। पाठक ने उद्यमियों से मुलाकात करते हुए समिट में आने का निमंत्रण भी दिया और विभिन्न सेक्टरों में निवेश के मुद्दों पर चर्चा की।

सौ देशों में कारोबार व 45 देशों में खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों का संचालन कर रही लैटिन अमेरिकी कंपनी आर्कोर के प्रतिनिधियों से यूपी में निवेश को लेकर चर्चा की। डिप्टी सीएम ने बताया कि निवेश का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। जल्द ही इसे अमलीजामा पहना दिया जाएगा। आईटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी ग्लोबाट के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान यूपी के कई शहरों में आईटी पार्कों की स्थापना, सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर डेवलपमेंट को लेकर चर्चा हुई। वहीं, कृषि से जुड़ी कंपनी क्रेसुड से यूपी में इन्वेस्टमेंट और अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक मुद्दों को लेकर भी विचार साझा किए गए। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस चर्चा के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने यूपी में निवेश को लेकर अपनी सहमति दर्ज कराई है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

स्वीडन की कंपनी करेगी 15000 करोड़ रुपये का निवेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में निवेश के रास्ते आसान कर दिए हैं। दुनिया भर के निवेशक इसका लाभ उठाने को बेताब हैं। विभिन्न देशों में रोड शो और वन टू वन बिजनेस मीटिंग करने वाली योगी की टीम जब बड़े बिजनेस लीडर्स से भेंट करती है तो वो सहर्ष ही उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए तैयार हो जाते हैं। इसका एक उदाहरण स्वीडन है जिससे टीम योगी को 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। कनाडा की कंपनियां लगाएंगी यूपी में 1200 करोड़, स्वीडन की कंपनियां उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी, रिटेल, टूरिज्म, वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश करने को तैयार हैं। वहीं कनाडा के वैंकूवर से भी टीम योगी को 1200 करोड़ रुपये के 6 एमओयू प्राप्त हुए हैं जिससे 600 रोजगार सृजित होंगे। अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों में भी टीम योगी की निवेशकों से व्यापक चर्चा हुई है। इसके बाद कई कंपनियां यूपी में निवेश को लेकर इच्छुक नजर आ रही हैं।

स्वीडन में बेहद सफल रहा रोड शो
अपर मुख्य सचिव (खेल एवं युवा मामले) नवनीत सहगल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा उत्पाद कंपनी साब के मुख्यालय में अधिकारियों से भेंट की। कंपनी ग्रिपिन एयरक्राफ्ट और कार्ल गुस्ताफ हथियार बनाती है। साब कंपनी डिफेंस कारीडोर के अलीगढ़ नोड में प्लांट लगाकर 1000 करोड़ रुपये का निवेश कर इस हथियार को बनाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation