• Latest
  • Trending
Youth associated with higher education should take initiative for developed India: Kalraj

विकसित भारत के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े युवा करें पहल : कलराज

January 12, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विकसित भारत के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े युवा करें पहल : कलराज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in राष्ट्रीय
0
Youth associated with higher education should take initiative for developed India: Kalraj
ब्लिट्ज ब्यूरो

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने ‘विकसित भारत—2047’ के लिए विश्वविद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाने के साथ ही वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने आपको तैयार करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षिक गुणवत्ता, शोध—अनुसंधान की मौलिक दृष्टि के साथ अपने आपको इस तरह से विकसित करें कि विदेशों से अभिभावक अपने बच्चों को भारत भेजने के लिए उत्सुक रहें। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े युवाओं को आगे आकर महती भूमिका निभाने का भी आह्वान किया है।

ज्ञान के बीज अंकुरित होते हैं
मिश्र राजस्थान विश्वविद्यालय के 78 वें स्थापना दिवस पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय वह स्थान है, जहां से ज्ञान के बीज अंकुरित होते हैं। यहीं से हमारी युवा पीढ़ी भविष्य में कुछ बनने के स्वप्न संजोती है। उन्होंने कहा कि आजादी के सौ वर्ष पूर्ण होने के अमृतकाल में न केवल हमें विकास के लिए निरंतर कार्य करना है बल्कि आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक तथा लैंगिक असमानताओं को दूर कर तेजी से आगे बढ़ने की भी जरूरत है। देश के विश्वविद्यालयों को इसका संवाहक बनना चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

विवि से अपेक्षाएं
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों को अपने यहां ऐसे पाठ्यक्रम बनाने पर जोर दिया जो युवाओं को कौशल संपन्न करने के साथ ही उनकी भविष्य की दृष्टि को विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए समग्र शिक्षा, कौशल विकास और प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर भी विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय युवाओं को यह विश्वास दिलाए कि उनके निर्णयों पर समाज भरोसा करता है।

– ‘विकसित भारत—2047 के संवाहक बनें विश्वविद्यालय
– राज्यपाल ने राजस्थान विवि के 78 वें स्थापना दिवस समारोह का किया शुभारंभ

युवा मानवीय आदर्शों से जुड़ें
उन्होंने विश्वविद्यालयों द्वारा युवाओं को मानवीय आदर्शों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों और प्राथमिकताओं से परिचित कराने के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया।

मिश्र ने राजस्थान विश्वविद्यालय के गौरवमय इतिहास की चर्चा करते हुए विश्वविद्यालय को भविष्य का ऐसा रोडमैप बनाने के लिए भी कहा जिससे यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध की मौलिक दृष्टि के साथ युवा उद्यमिता विकास के लिए प्रभावी कार्य हो सके। शिक्षा अनुभवों के निरंतर पुनर्निर्माण से जीवन जीने की प्रक्रिया है। यह विद्यार्थियों में निहित उन तमाम क्षमताओं का विकास करती है जो उसे भविष्य की चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए सक्षम बनाती है।

नई शिक्षा नीति को संदर्भ
राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के आलोक में शिक्षा को व्यावहारिक बनाने, सांस्कृतिक और खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने और विश्वविद्यालय के आदर्श वाक्य ‘‘धर्मों विश्वस्य जगतः प्रतिष्ठा’’ के संदर्भ में समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हुए ‘विकसित भारत 2047’ में सभी को मिलकर योगदान देने का आह्वान किया।

इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविद्यालय में मानविकी पीठ के नवीनीकरण से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मानविकी मानव अध्ययन से जुड़ा क्षेत्र है। इसके अंतर्गत भारत के गौरवमय अतीत से प्रेरणा लेते हुए भविष्य की उज्जवल दृष्टि पर हमें ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

डिप्टी सीएम भी उपस्थित
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने विश्वविद्यालयी शिक्षा के जरिए युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में रिक्त पद भरने के लिए प्रभावी प्रयास होंगे। वहीं सांसद रामचरण बोहरा ने नई शिक्षा नीति के साथ विकसित भारत के लिए चुनौतियों को अवसरों में बदलने की बात कही। विधायक और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने विश्वविद्यालय से जुड़ी अपनी स्मृतियां साझा करते हुए शिक्षा क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाए जाने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और स्थापना दिवस पर भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। राज्यपाल ने आरम्भ में सभी को संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया और मूल कर्तव्य पढ़कर सुनाए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation