• Latest
  • Trending
Yogi government in mission mode to stop paper leaks

पेपर लीक रोकने के लिए मिशन मोड में योगी सरकार

June 28, 2024
सुरंग मशीनों से बंदरगाह तक, विकास को नई रफ्तार

सुरंग खोदने वाली मशीनें अब देश में बनेंगी

November 27, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
Saturday, November 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पेपर लीक रोकने के लिए मिशन मोड में योगी सरकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Yogi government in mission mode to stop paper leaks
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक का मामला इन दिनों छाया हुआ है। पिछले दिनों यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, अब नीट और यूजीसी नेट का पेपर लीक होने के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। छात्र से लेकर नेताओं तक इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। इस बीच यूपी की योगी सरकार पेपर लीक रोकने और सॉल्वर गैंग पर लगाम लगाने के लिए नया कानून लेकर आई है। नए कानून में पेपर लीक और साल्वर गैंग जैसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा। इसमें भारी भरकम जुर्माना, बुलडोजर एक्शन से लेकर उम्र कैद तक का प्रावधान किया गया है।

योगी सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए नई नीति का भी एलान कर दिया है जिसके तहत हर पाली में 2 या अधिक पेपर सेट जरूर होने चाहिए। प्रत्येक सेट के प्रश्नपत्र की छपाई अलग-अलग एजेंसी के माध्यम से होगी। पेपर कोडिंग को भी और व्यवस्थित किया जाएगा। चयन परीक्षाओं के सेंटर के लिए राजकीय माध्यमिक, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज अथवा साफ-सुथरे ट्रैक रिकॉर्ड वाले ख्याति प्राप्त सुविधा संपन्न वित्त पोषित शैक्षिक संस्थान ही सेंटर बनाए जाएंगे। सेंटर वहीं होंगे, जहां सीसीटीवी की व्यवस्था होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

चार अलग-अलग एजेंसियों को जिम्मेदारी
एक भर्ती परीक्षा करने के लिए चार एजेंसियों को अलग-अलग जिम्मेदारी होगी। परीक्षार्थियों को अपने गृह मंडल के बाहर परीक्षा देने जाना होगा। दिव्यांगों और महिलाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी होने पर दो चरणों में परीक्षा होगी। पीसीएस परीक्षा को एक ही पाली में करने की छूट है। रिजल्ट बनाने में धांधली को रोकने के लिए आयोग और बोर्ड में ही ओएमआर शीट की स्कैनिंग कराई जाएगी।

क्वेश्चन पेपर में गोपनीय कोड होंगे
इतना ही नहीं, प्रश्नपत्र में गोपनीय कोड भी होगा। क्वेश्चन पेपर के हर पन्ने पर गोपनीय सुरक्षा चिन्ह जैसे ही यूनिक बारकोड, क्यूआर कोड, यूनिक सीरियल नंबर डालना होगा जिससे जरूरत पर उसकी सीरीज के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। क्वेश्चन पेपर लाने व ले जाने के बक्से की टेंपर प्रूफ मल्टी लेयर पैकेजिंग होगी। क्वेश्चन पेपर सेटिंग के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक द्वारा प्रश्न पत्र छापने वाली एजेंसी का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

प्रिंटिंग प्रेस चयन की पूरी तरह से गोपनीयता बरती जाएगी। प्रेस में आने जाने वालों की जांच होगी। सभी के पास आईडी कार्ड होना अनिवार्य होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation