• Latest
  • Trending
120 करोड़ युवाओं को रोजगार की तलाश, 80 करोड़ पर संकट

आर्थिक नीतियों में तत्काल सुधार लाया जाए: विश्व बैंक अध्यक्ष

October 31, 2026
केरल लोकभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ शाकाहारी भोजन

केरल लोकभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ शाकाहारी भोजन

October 31, 2026
सबरीमाला मंदिर को मिले नए मुख्य पुजारी

सबरीमाला मंदिर को मिले नए मुख्य पुजारी

October 31, 2026
metro

चेन्नई मेट्रो फेज 2 की सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी

October 31, 2026
धूम्रपान नुकसान

हर कश के साथ घटती जिंदगी

October 31, 2026
सेना को एक ही खेप में मिले 450 'नागास्त्र-1आर' ड्रोन

सेना को एक ही खेप में मिले 450 ‘नागास्त्र-1आर’ ड्रोन

October 31, 2026
₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को DAC की मंज़ूरी

रक्षा मंत्रालय ने की 4,106 करोड़ की डिफेंस डील

October 31, 2026
एचएएल ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी : राजनाथ

एचएएल ने की 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी : राजनाथ

October 31, 2026
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु बिजली का लक्ष्य

October 31, 2026
2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा लक्ष्य में झारखंड की अहम भूमिका

यूरेनियम उत्पादन में झारखंड की 24 फीसदी हिस्सेदारी

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

एसआईआर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब दिवाली के बाद

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

ठगी होने पर बैंक को लौटाना पड़ेगा पैसा!

October 31, 2026
cybersecurity

इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आर्थिक नीतियों में तत्काल सुधार लाया जाए: विश्व बैंक अध्यक्ष

10 साल में दुनिया में 80 करोड़ हो सकते हैं बेरोजगार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in अर्थ
0
120 करोड़ युवाओं को रोजगार की तलाश, 80 करोड़ पर संकट

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भविष्य के रोजगार संकट को लेकर चौंकाने वाली चेतावनी जारी की है। बंगा ने अनुमान जताया है कि अगले 10-15 वर्षों में दुनिया भर के लगभग 120 करोड़ कुशल (स्किल्ड) युवा रोजगार बाजार में प्रवेश करेंगे लेकिन रोजगार 40 करोड़ को ही मिल पाएगा।

बैंकॉक में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक समूह की वार्षिक बैठकों के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए बंगा ने कहा कि आने वाले समय में लगभग 80 करोड़ युवाओं के सामने बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। विश्व बैंक अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि विकासशील देश इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ उन पर विदेशी कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी तरफ विकास कार्यों के लिए मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय सहायता में भारी कमी आई है। इसके साथ ही दुनिया भर में चल रहे लगातार युद्ध और तनाव के कारण वैश्विक विकास भी प्रभावित हो रहा है। सरकारों के पास विकास योजनाओं और रोजगार सृजन के लिए बजट की भारी कमी है। बंगा ने वैश्विक नेताओं और नीति निर्माताओं से अपील की है कि वे भविष्य को देखते हुए अपनी आर्थिक नीतियों में तत्काल सुधार करें।

YOU MAY ALSO LIKE

जियो के आईपीओ ने शेयर बाजार में रचा नया इतिहास

जियो के साथ भारत की डिजिटल तरक्की में हिस्सेदार बनने का मौका

इस संकट से निपटने के लिए विश्व बैंक के अध्यक्ष ने सार्वजनिक वित्त, निजी निवेश, तकनीक और परोपकार को एक साथ जोड़ने वाला नया विकास मॉडल सुझाया है। विश्व बैंक के अनुसार, 90% नौकरियां निजी क्षेत्र से आती हैं। इसलिए, सरकारों को व्यापार-अनुकूल नियामक सुधार करने चाहिए और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराना चाहिए ताकि वे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित कर सकें। विश्व बैंक ने पांच प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की है जो सबसे ज्यादा नौकरियां दे सकते हैं। इसमें बुनियादी ढांचा, मूल्यवर्धित विनिर्माण, तकनीक संचालित कृषि, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन शामिल है।

विश्व बैंक ने पारंपरिक शिक्षा के बजाय युवाओं को डिजिटल तकनीक, एआई और उद्योगों की बदलती मांगों के अनुसार प्रशिक्षित करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही दक्षिण एशिया के कार्यबल के लिए पर्यावरण के अनुकूल या ‘ग्रीन जॉब्स’ के लिए मौजूदा कौशलों को थोड़ा अपग्रेड या अनुकूलित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

भारतीय उपमहाद्वीप (भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल) दुनिया के सबसे युवा क्षेत्रों में से है, जहां अकेले भारत के श्रम बाजार में हर साल लगभग 1.2 करोड़ (12 मिलियन) युवा प्रवेश करते हैं। नीतियों के क्रियान्वयन के आधार पर युवाओं पर इसके दोहरे प्रभाव पड़ सकते हैं। यदि विश्व बैंक के मॉडल के अनुसार निजी क्षेत्र और बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ता है, तो बड़े पैमाने पर गुणवत्तापूर्ण नौकरियां पैदा होंगी। इससे युवाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और बेहतर जीवन स्तर मिलेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation