• Latest
  • Trending
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027

भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

September 6, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

आईसीसी ने वेन्यू और तारीख की भी घोषणा की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2026
in खेल
0
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027

नई दिल्ली। आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी भारत को दे दी गई है। 14 से 28 फरवरी तक इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब महिला चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। अभी तक महिला क्रिकेट के दो ही आईसीसी इवेंट्स, वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप का आयोजन होता है। 6 टीमों के इस टूर्नामेंट के मैच मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम के साथ ही वडोदरा के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

श्रीलंका को करनी थी मेजबानी

पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को करनी थी। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट में जरूरी सुधार अभी जारी हैं। इसी वजह से टूर्नामेंट को श्रीलंका से भारत स्थानांतरित करने का फैसला किया गया। मेजबानी के लिए बांग्लादेश, भारत और दक्षिण अफ्रीका के नाम पर विचार किया गया था। आईसीसी ने अंत में कई फैक्टर्स पर विचार करने के बाद भारत को मेजबानी दे दी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का वनडे में 52 साल का सबसे बड़ा रनचेज

विराट के वनडे में सबसे तेज 15000 रन

आईसीसी की तरफ से जारी बयान में चेयरमैन जय शाह ने कहा, ‘आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नया अध्याय है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण के तौर पर, यह दुनिया की बेहतरीन टीमों को जबरदस्त और हाई-क्वालिटी मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा। यह टीमों को रैंकिंग में ऊपर चढ़ने और ग्लोबल स्टेज पर जगह बनाने के लिए और ज्यादा प्रेरित करेगा। अब जब हर साल आईसीसी का कोई बड़ा महिला टूर्नामेंट होगा, तो हमारे पास महिला खेल, इसकी खिलाड़ियों और दुनिया भर में इसके फैंस के लिए बेहतर रफ्तार, ज्यादा निरंतरता और मजबूत लय बनाने का एक बड़ा मौका होगा।’

टी20 फॉर्मेट में होगा आयोजन

महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। ग्रुप राउंड में सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेगी। इसमें सेमीफाइनल मुकाबले नहीं होंगे। राउंड रॉबिन के बाद टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 15 दिन चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 16 मुकाबले होंगे। पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में होती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation