• Latest
  • Trending
dolar

124 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति अगली पीढ़ी को होगी हस्तांतरित

October 31, 2026
लोग साथ आते गए और संघ बढ़ता गया

लोग साथ आते गए और संघ बढ़ता गया

October 31, 2026
केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

केंद्रीय भंडारण निगम में 327 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

October 31, 2026
कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

कनिष्ठ विश्लेषक के 417 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

October 31, 2026
आईआईआई के छात्रों को मिलेगी एक लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा

आईआईआई के छात्रों को मिलेगी एक लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा

October 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट

10वीं पास के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती

October 31, 2026
डीयू के खाली स्टाफ क्वार्टर में रह सकेंगे छात्र

डीयू के खाली स्टाफ क्वार्टर में रह सकेंगे छात्र

October 31, 2026
एआई के जरिए पढ़ाई करने के तरीके बदल देंगे आपके मार्क्स

एआई के जरिए पढ़ाई करने के तरीके बदल देंगे आपके मार्क्स

October 31, 2026
इनकम टैक्स विभाग में 119 पदों पर भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन

एमटीएस, स्टेनो और टैक्स असिस्टेंट पदों पर निकली नौकरी

October 31, 2026
निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

निफ्ट 2027 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

October 31, 2026
12वीं के बाद नर्सिंग में बनाएं करियर

12वीं के बाद नर्सिंग में बनाएं करियर

October 31, 2026
यूपी के युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर सरकारी नौकरी

यूपी के युवा कल्याण विभाग में 412 पदों पर सरकारी नौकरी

October 31, 2026
metro

दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

124 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति अगली पीढ़ी को होगी हस्तांतरित

महिलाओं के हाथ में आएंगे 52 लाख करोड़ डॉलर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 31, 2026
in the blitz
0
dolar

वाशिंगटन। दुनिया में अगले कुछ दशकों में संपत्ति का बड़ा हस्तांतरण होने जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी हिस्सेदार महिलाओं के बनने की संभावना है। अनुमान है कि दुनिया में करीब 124 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति अगली पीढ़ी को हस्तांतरित होगी। इसमें से 2048 तक लगभग 52 लाख करोड़ डॉलर महिलाओं के पास आ सकते हैं। यह बदलाव महिलाओं की आर्थिक ताकत बढ़ाने के साथ निवेश की दुनिया में उनकी भूमिका भी बदल सकता है।

हालांकि, संपत्ति का महिलाओं के नाम होना और उस पर वित्तीय फैसले लेने की पूरी क्षमता होना दो अलग बातें हैं। एक अनुमान के मुताबिक, महिलाओं की 53% संपत्ति का प्रबंधन पेशेवर वित्तीय सलाहकार नहीं करते। पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा 45% है। यानी महिलाओं के पास संपत्ति बढ़ने की संभावना के बावजूद, उसके निवेश और प्रबंधन के लिए पेशेवर सलाह तक उनकी पहुंच एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोग साथ आते गए और संघ बढ़ता गया

साहित्यिक नक्षत्र-मंडल

असली बदलाव संपत्ति के साथ नियंत्रण का भी
आने वाले वर्षों में महिलाओं की आर्थिक ताकत का आकलन केवल इस आधार पर नहीं होगा कि उनके नाम कितनी संपत्ति आई। यह भी देखना होगा कि वे उस संपत्ति के इस्तेमाल, निवेश और भविष्य की वित्तीय योजना पर कितने स्वतंत्र फैसले ले पाती हैं। संपत्ति का हस्तांतरण महिलाओं के लिए बड़ा अवसर है, लेकिन उस अवसर को आर्थिक स्वतंत्रता में बदलने के लिए वित्तीय जानकारी, उचित सलाह और फैसले लेने की क्षमता भी जरूरी होगी।

एआई भी खोल सकता है नए अवसर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से जुड़े अवसर भी महिलाओं की कमाई और आर्थिक भागीदारी को प्रभावित कर सकते हैं लेकिन बढ़ती कमाई या विरासत में मिली संपत्ति अपने आप दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा की गारंटी नहीं देती। इसके लिए निवेश के विकल्पों की समझ, वित्तीय सलाह और अपने पैसों से जुड़े फैसलों में सक्रिय भागीदारी अहम होगी।

मैकिन्से के अनुमान के मुताबिक, महिलाओं के पास आने वाली संपत्ति का आकार आने वाले वर्षों में काफी बड़ा हो सकता है। ऐसे में वित्तीय संस्थानों के लिए भी महिलाओं की जरूरतों को समझना और उनके अनुरूप सलाह व निवेश सेवाएं उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation