• Latest
  • Trending
Karnataka High Court

महिला ने पति से मांगा 6 लाख गुजारा भत्ता, जज ने कहा-खुद कमाओ

August 30, 2024
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महिला ने पति से मांगा 6 लाख गुजारा भत्ता, जज ने कहा-खुद कमाओ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in लीगल
0
Karnataka High Court
ब्लिट्ज ब्यूरो

बेंगलुरु। कर्नाटक हाईकोर्ट में तलाक के एक मामले में पत्नी द्वारा भारी भरकम गुजारा भत्ता मांगने का एक अजीबोगरीब मामला पहुंचा। इसमें पत्नी द्वारा मांगी गई रकम को सुनकर महिला जज ने कहा कि सही आंकड़ों के साथ आइए। भला इतनी रकम कौन खर्च करता है। वकील ने कहा कि महिला ब्रांडेड कपड़े पहनती हैं। भारी भरकम राशि को सुनकर जज भी चौंक गईं ं। उन्हाेंने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि एक अकेली महिला इतना खर्च नहीं कर सकती है। जज ने कहा कि अगर उन्हें ब्रांडेड का शौक है तो उन्हें खुद कमाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कर्नाटक हाईकोर्ट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में महिला के वकील ने जब 6 लाख रुपये हर महीने मेंटीनेंस की बात रखी तो जज बिफर जाती हैं। महिला जज ने कहा कि 6 लाख 16 हजार रुपये भला कौन महिला महीने में खर्च करती है? क्या आप नियमों का गलत फायदा नहीं उठा रहे हो? पति की तरफ से पेश वकील ने इसका विरोध किया और कहा कि यह उत्पीड़न है।

YOU MAY ALSO LIKE

सीईसी व चुनाव आयुक्तों को प्राप्त आजीवन कानूनी छूट को चुनौती

किशोरावस्था के पुराने केस पर नहीं छिन सकता भविष्य

चौंक गईं महिला जज
पत्नी के वकील ने मेंटीनेंस की मांग करते हुए कहा कि पति से 6,16,000 प्रति माह गुजारा भत्ता दिलाया जाए। वकील ने कहा कि महिला के घुटने के दर्द के साथ कुछ दूसरी बीमारियां हैं। इसके लिए फिजियोथेरेपी खर्च 4-5 लाख प्रति माह है। वकील ने कहा कि उनके जूते-कपड़े के लिए 15000 प्रति माह की जरूरत होती है। इतना ही नहीं घर के अंदर खाने के लिए 60000 हर महीने खर्च होते हैं। इसके अलावा घर के बाहर खाना खाने पर कुछ हजार रुपये और खर्च होते हैं। ऐसे में उन्हें पूर्व पति से मेंटीनेंस के तौर पर 6,16,300 रुपये हर महीने रकम दिलवाई जाए।

सही आंकड़ों के साथ आइए
महिला जज ने वकील की तरफ से रखी डिमांड और दस्तावेजों को देखने के बाद कहा, आपको नहीं लगता कि वह नियम का ज्यादा लाभ लेना चाहती है, तो महिला के वकील ने कहा कि उनकी क्लाइंट यानि डाइवोर्स वाली महिला सभी ब्रांडेड क्लोथ्स और महंगे रेस्टोरेंट्स जैसी चीजों का प्रयोग करती हैं। इस पर जज ने कहा कि यदि वह इतना ही ब्रांडेड सब कुछ करती हैं तो फिर खुद कमाएं। जज ने कहा कि इतना कौन खर्च करता है।

जज का कमेंट
जज ने कमेंट किया कि उनके पास और कोई जिम्मेदारी नहीं है। क्या बच्चे नहीं हैं। जज ने कहा कि महिला की डिमांड सही नहीं है। महिला जज ने आखिर में कहा कि जज ने महिला के वकील से भी कहा कि वह उचित आंकड़े लेकर आए अन्यथा उसकी याचिका खारिज कर दी जाएगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation