नई दिल्ली। रिलायंस इंस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वंतारा और इंडोनेशिया के फॉरेस्ट्री यानी वानिकी मंत्रालय ने अपने देश में वाइल्डलाइफ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, वेटरनरी केयर और कंजर्वेशन की कोशिशों को मजबूत करने के लिए पार्टनरशिप का एलान किया है।
इस प्रोग्राम में वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट से जुड़े हाथियों की देखभाल करने वालों, वेटरिनेरियन यानी पशु चिकित्सकों और अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग के साथ-साथ इंडोनेशिया के जंगली जानवरों के लिए 10 वेटरिनरी हॉस्पिटल या ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील’ शामिल होंगे। ‘वे कांबस एलिफेंट हॉस्पिटल’ को उपकरणों और तकनीक के साथ एक एडवांस एलिफेंट ट्रीटमेंट एंड केयर सेंटर में बदला जाएगा।














