• Latest
  • Trending
भारतीय छात्रा को ऑक्सफोर्ड विवि में पीएचडी के लिए मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप

भारतीय छात्रा को ऑक्सफोर्ड विवि में पीएचडी के लिए मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप

July 4, 2026
भारत के सरकारी, कौशल, प्रवासी और जनकल्याण अपडेट

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
भारत स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा और विकास अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
infra

भारत का निर्यात, मैन्युफैक्चरिंग, एफटीए और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रमुख आर्थिक अपडेट

September 24, 2026
भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9वें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, 22 सितंबर 2026। श्रेय : पीआईबी।

भारत की सरकारी योजनाएं, उड़ान, जल सप्ताह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: प्रमुख अपडेट

September 24, 2026
आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: आयुर्वेद, कोयला, सेमीकंडक्टर, MMA और सिने हब

September 23, 2026
EPF स्कीम 2026 नए नियम

22 सितंबर 2026 की प्रमुख खबरें: पीएफ सीमा, न्यूजीलैंड FTA, फिल्म पुरस्कार और CAG रिपोर्ट

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 22 सितंबर 2026: बुजुर्ग योजना, कोर सेक्टर, हाईवे और रक्षा

September 22, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
Thursday, September 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय छात्रा को ऑक्सफोर्ड विवि में पीएचडी के लिए मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
भारतीय छात्रा को ऑक्सफोर्ड विवि में पीएचडी के लिए मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। बड़ी कामयाबी की शुरुआत असफलताओं से ही होती है। अगर आप किसी मुश्किल लक्ष्य को पाने के लिए बार बार प्रयास करते हैं तो यह पक्क ा है कि एक दिन उसे आप पा ही लेंगे। वैष्णवी रामालिंगम की कहानी युवाओं को यही सीख देती है। दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड में पीएचडी करने के लिए लगभग 2 करोड़ (157000 पाउंड) की प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप मिलने पर भारतीय छात्रा वैष्णवी रामालिंगम ने खुशी जाहिर की है। वैष्णवी रामलिंगम ने बताया कि यह कामयाबी उन्हें कई महीनों तक रिजेक्शन झेलने के बाद मिली है। कई बार रिजेक्ट होने के बाद वह इस बार फॉर्म नहीं भरने वाली थी। आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी टाइम और टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में रैंक 1 पर है जबकि क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में यह चौथे पायदान पर है।

इंस्टाग्राम पर वैष्णवी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ऑक्सफोर्ड स्कॉलरशिप मिलने की खबर सुनकर उनकी खुशी और भावनाएं दिखाई दे रही हैं। क्लिप पर लिखा था, ‘फर्स्ट जनरेशन ग्रेजुएट होने के नाते अपनी पीएचडी के लिए लगभग 2 करोड़ की ऑक्सफोर्ड स्कॉलरशिप मिलना बेहद सुखद पल है।’

YOU MAY ALSO LIKE

भारत के कौशल, प्रवासी, रक्षा, खाद्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख अपडेट

भारत के स्वास्थ्य, रेलवे, रक्षा, आयुर्वेद और विकास से जुड़े प्रमुख अपडेट

कैप्शन में वैष्णवी ने अपने सफर और उस पल के बारे में बताया जब उन्हें यह खबर मिली। उन्होंने लिखा, ‘सोचिए, मैंने जो भी कोशिश की उसमें 8 महीने तक सिर्फ रिजेक्शन ही मिला और जिस एक चीज की मुझे सबसे कम उम्मीद थी (लेकिन जिसे मैं सबसे ज्यादा चाहती थी), जिसके लिए मैंने लगभग अप्लाई भी नहीं किया था, वही मेरे लिए सच हो गई? मुझे नहीं लगता कि उस ईमेल को पढ़कर मुझे जो महसूस हुआ, उसे मैं कभी शब्दों में बयां कर पाऊंगी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कायनात ही आपके लिए रास्ते बनाती है।’ बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैष्णवी को ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ में पूरी तरह से फंडेड डीफिल (पीएचडी) करने के लिए क्लेरेंडन स्कॉलरशिप दी गई है। गौरतलब है कि लगभग 2 करोड़ की क्लेरेंडन स्कॉलरशिप दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ग्रेजुएट स्कॉलरशिप में से एक है। यह असाधारण एकेडमिक उपलब्धि और रिसर्च की क्षमता के आधार पर दी जाती है।

पब्लिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि वैष्णवी लॉ में डीफिल के लिए क्लेरेंडन स्कॉलरशिप पाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इससे पहले यह स्कॉलरशिप पाने वाले भारतीयों में गौतम भाटिया (2018), निरंजन वेंकटेशन (2014) और शिवप्रसाद स्वामीनाथन (2008) शामिल हैं।

कहां से पढ़ी हैं वैष्णवी

रिपोर्ट के अनुसार वैष्णवी ने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से बीए एलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। बाद में उन्होंने नीदरलैंड्स की लीडेन यूनिवर्सिटी में ‘लीडेन यूनिवर्सिटी एक्सीलेंस स्कॉलरशिप’ पर इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स राइट्स में एडवांस्ड एलएलएम किया। पहली पीढ़ी की ग्रेजुएट के तौर पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सफर अक्सर अकेलेपन से भरा होता है। उन्होंने कहा, बिना किसी साफ रोडमैप या गाइड के परिवार में पहली बार ऐसी नई जगहों पर आगे बढ़ना बहुत अकेलापन भरा हो सकता है, अक्सर ऐसा लगता है कि दूसरों के पास ऐसी जानकारी और गाइडेंस है जो आपके लिए बिल्कुल नई है, और जो चीजें आपको अनजान या पहुंच से बाहर लगती हैं, वे किसी और के लिए रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा होती हैं।’

प्रोफेसरों को दिया श्रेय

वैष्णवी ने ऑक्सफोर्ड में अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित करने का श्रेय लीडेन यूनिवर्सिटी के अपने प्रोफेसरों को दिया। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझमें मुझसे कहीं पहले ही काबिलियत देख ली थी और इस तरह का भरोसा बहुत बड़ा फर्क ला सकता है,’ खासकर पहली पीढ़ी के छात्रों के लिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation