• Latest
  • Trending
Uttarakhand's first international airport will be built on 1100 acres

1100 एकड़ में बनेगा उत्तराखंड का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

November 17, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

1100 एकड़ में बनेगा उत्तराखंड का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की भूमि का चयन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 17, 2023
in राष्ट्रीय
0
Uttarakhand's first international airport will be built on 1100 acres
ब्लिट्ज ब्यूरो

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया जाएगा जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यह एयरपोर्ट ऊधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत पंतनगर में बनेगा। इतना ही नहीं, इस एयरपोर्ट पर उत्तराखंड का सबसे बड़ा रनवे बनाने की कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां 3000 मीटर लंबे रनवे का निर्माण प्रस्तावित है। इससे यहां बड़े हवाई जहाज उतर सकेंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर में रनवे के लिए शासन ने 804 एकड़ भूमि का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी। अधिग्रहीत की जा रही भूमि का मुआवजा देने के लिए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। सरकारी विभागों को भूमि के बदले भूमि दी जाएगी, शेष अन्य को मुआवजा राशि दिए जाने का प्रावधान है। इस अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि के मध्य से राष्ट्रीय राजमार्ग भी बना हुआ है। इसे अभी बंद नहीं किया गया है। वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के बाद ही इसे बंद किया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर में लगभग 1100 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा। यह उत्तराखंड का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण हेतु पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की 1072 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से देश व विदेश से आने वाले पर्यटकों को सीधे उत्तराखंड आने और यहीं से लंदन, न्यूयार्क, दुबई और बैंकाक आदि विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरने में सुविधा होगी।

गौरतलब है कि पंतनगर हवाई अड्डे से अब तक केवल छोटे विमान ही संचालित किये जा रहे थे जबकि नये एयरपोर्ट के निर्माण के बाद वहां से बोईं ंग और एयरबस जैसे बड़े यात्री विमानों का भी संचालन शुरू हो जाएगा। पंतनगर एयरपोर्ट में 3000 मीटर रनवे बनने के बाद यह उत्तराखंड का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। उधर, देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार 2500 मीटर तक किया जाना प्रस्तावित है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation