• Latest
  • Trending
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी के हर श्रमिक की तनख्वाह का 50 फीसदी होगा मूल वेतन

August 10, 2026
कबाड़ बीनने वाले सुनील लोहार बनेंगे डॉक्टर

कबाड़ बीनने वाले सुनील लोहार बनेंगे डॉक्टर

August 10, 2026
neet-exam

नीट यूजी ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को दी क्लीन चिट, याचिका खारिज

August 10, 2026
विक्रम-1 मिशन में निभाई अहम भूमिका; स्पातिका अब विदेश में पूरा करेंगी अगला ड्रीम

विक्रम-1 मिशन में निभाई अहम भूमिका; स्पातिका अब विदेश में पूरा करेंगी अगला ड्रीम

August 10, 2026
विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

August 10, 2026
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य पदोन्नति के नियम सख्त किए हैं। बिना पूर्व अनुमति डीम्ड यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने पर पदोन्नति रद्द कर मूल पद पर भेजा जा सकता है।

अब बिना अनुमति डीम्ड यूनिवर्सिटी से डिग्री पर छिन जाएगा प्रिंसिपल का पद

August 10, 2026
सीएफए कोर्स से मिलने वाली नौकरी कर देगी मालामाल

सीएफए कोर्स से मिलने वाली नौकरी कर देगी मालामाल

August 10, 2026
शिक्षक

69000 शिक्षक भर्ती मामले में किसी की नौकरी पर नहीं आएगी आंच

August 10, 2026
बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4

20 हजार शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन बस एक कदम दूर

August 10, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

August 10, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग

August 10, 2026
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती

August 10, 2026
एथेनॉल का इस्तेमाल

खाना पकाने के लिए ईंधन नहीं? एटीएम जाएं

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी के हर श्रमिक की तनख्वाह का 50 फीसदी होगा मूल वेतन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in the blitz
0
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

लखनऊ। यूपी के लाखों कामगारों और सेवायोजकों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश मजदूरी संहिता नियमावली-2026 को मंजूरी मिल गई। इसके लागू होने के बाद अब किसी भी पात्र कर्मचारी को न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन नहीं दिया जा सकेगा, चाहे वह किसी भी क्षेत्र, प्रतिष्ठान या नियोजन में कार्यरत हो। संहिता में प्रावधान किया गया है कि कुल वेतन का कम से कम 50 प्रतिशत मूल वेतन होगा।

नई नियमावली के हिसाब से भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा और ग्रेच्युटी जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में कर्मचारियों को अधिक लाभ मिल सकेगा। समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा समाप्ति के दो दिन के भीतर बकाया भुगतान, नियमित कार्य अवधि से अधिक काम कराने पर दोगुनी ओवरटाइम मजदूरी और वेतन पर्ची देना अनिवार्य होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को मिला नया बॉस

आईएफएससीए के चेयरमैन के. राजारामन का कार्यकाल बढ़ा

कौशल और काम की प्रकृति से निर्धारित होगी मजदूरी

नई श्रम संहिता के तहत न्यूनतम मजदूरी तय करने की व्यवस्था को सभी पात्र कर्मचारियों तक विस्तारित किया गया है। कौशल, कार्य की प्रकृति और भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर मजदूरी निर्धारित होगी। केंद्र सरकार द्वारा तय ‘फ्लोर वेज’ से कम न्यूनतम मजदूरी कोई राज्य सरकार तय नहीं कर सकेगी। वहीं श्रमिकों की मजदूरी से वैधानिक कटौती की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत तय की गई है। संविदा श्रमिकों की मजदूरी और बोनस भुगतान की जिम्मेदारी मुख्य नियोक्ता पर होगी। मृत कर्मचारी के बकाया भुगतान के लिए नामित व्यक्ति और उसके अभाव में विधिक उत्तराधिकारी को राशि देने का प्रावधान भी किया गया है।

नियोक्ता-श्रमिकों को नहीं जाना होगा कोर्ट
नियोक्ताओं को भी नई व्यवस्था में राहत दी गई है। पहली बार नियमों के उल्लंघन पर उपशमन का प्रावधान होगा। अनुपालन का बोझ घटाते हुए अब केवल तीन रजिस्टर और दस प्रपत्र रखने होंगे। वार्षिक विवरण सहित अन्य दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जमा किए जा सकेंगे। नई संहिता में श्रम निरीक्षण प्रणाली को भी पारदर्शी बनाने का प्रावधान किया गया है। ऑनलाइन और जोखिम आधारित निरीक्षण व्यवस्था लागू होगी तथा ‘श्रम निरीक्षक’ की जगह ‘निरीक्षक-सह-सुविधा प्रदाता’ की व्यवस्था होगी, जो नियमों के अनुपालन के साथ नियोक्ताओं और कर्मचारियों को परामर्श एवं मार्गदर्शन भी देगा। इसके अलावा विवादों में विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपील की व्यवस्था की गई है। पहले इसमें हाईकोर्ट जाने की व्यवस्था थी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation