ब्लिट्ज ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने की इच्छुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के बागपत, मेरठ, आगरा सहित कई जिलों में 2500 से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक महिला उम्मीदवार जिले द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर भरा जा सकता है। ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं, पुरुष उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
यूपी आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती में आवेदन करने के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं। इसके साथ ही, अभ्यर्थी का उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है, जहां से वह भर्ती के लिए आवेदन कर रही हैं। उम्मीदवार का शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, और परास्नातक स्तर तक की योग्यता स्वीकार्य है।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी से संबंधित महिला उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा और अन्य मापदंडों में छूट प्रदान की गई है।














