• Latest
  • Trending
UAE opens doors for Indians, big announcement on Visa on Arrival

यूएई ने भारतीयों के लिए खोले दरवाजे वीजा ऑन अराइवल पर बड़ा एलान

February 24, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूएई ने भारतीयों के लिए खोले दरवाजे वीजा ऑन अराइवल पर बड़ा एलान

विदेशों में बसे इंडियन भी उठा सकेंगे फायदा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2025
in the blitz
0
UAE opens doors for Indians, big announcement on Visa on Arrival
ब्लिट्ज ब्यूरो

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल प्रोग्राम को बढ़ा दिया है। अब इसमें छह और देशों के वैध वीजा, रेजिडेंस परमिट और ग्रीन कार्ड धारक भारतीयों को भी शामिल किया गया हैं। इसे इसी महीने से लागू कर दिया गया है। सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा के वैध दस्तावेज वाले भारतीय पासपोर्ट धारक भी यूएई आने पर वीजा के लिए पात्र होंगे। वीजा ऑन अराइवल ऐसी सुविधा है, जिसमें यात्री पहले से वीजा न होने पर भी किसी देश में एंट्री कर सकते हैं। यह सुविधा विदेश यात्रा को आसान बनाती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई का यह कदम भारतीयों के लिए दुबई और अबूधाबी जैसे शहरों में निवास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा। साथ ही ये यूएई को एक वैश्विक केंद्र के रूप में मजबूत करने में मददगार साबित होगा। यूएई में पहले यह नीति केवल अमेरिका, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों और यूके के वैध दस्तावेज रखने वाले भारतीय नागरिकों पर लागू थी। अब यूएई ने इस कार्यक्रम का विस्तार कर छह देशों- सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा को इसमें शामिल किया है। इससे इन देशों में रहने वाले या काम करने वाले भारतीयों के लिए यूएई की यात्रा आसान होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

क्या होगी वीजा की पात्रता
यूएई में वीजा ऑन अराइवल की पात्रता के लिए यात्रियों के पास कम से कम छह महीने की वैधता वाला एक साधारण पासपोर्ट होना चाहिए। उन्हें यूएई के नियमों के अनुसार लागू वीजा शुल्क का भुगतान करना होगा। यूएई में 14 दिनों के ठहरने के लिए वीजा फीस 100 दिरहम है। इसे 250 दिरहम की लागत से अतिरिक्त 14 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 250 दिरहम में 60 दिनों का वीजा भी लिया जा सकता है।

इस पहल का उद्देश्य भारतीयों को यूएई में आना आसान करना है। ये यूएई के पर्यटन और अर्थव्यवस्था में भी मदद करेगा। यूएई की नागरिकता, सीमा शुल्क और बंदरगाह सुरक्षा के लिए जिम्मेदार संस्था। आईसीपी ने कहा कि यह शीर्ष वैश्विक प्रतिभाओं और उद्यमियों को आकर्षित करेगा। इस फैसले से कुशल पेशेवरों और उद्यमियों के यूएई में अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित होने की उम्मीद है।

भारत ने यूएई सहित कई देशों के साथ राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इसमें ऐसे पासपोर्ट धारकों को 90 दिनों तक के प्रवास के लिए वीजा आवश्यकताओं से छूट दी गई है। यह उन सरकारी अधिकारियों और राजनयिकों के लिए है जो आधिकारिक काम से यात्रा करते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation