• Latest
  • Trending
1. ग्लेशियर एक्सप्रेस, स्विट्जरलैंड

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे रूट

August 30, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Tuesday, September 15, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे रूट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in the blitz
0
1. ग्लेशियर एक्सप्रेस, स्विट्जरलैंड
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रेल से सफर करना प्लेन या निजी वाहनों से की गई यात्रा के मुकाबले काफी सस्ता होता है। साथ ही, रेल यात्रा सुरक्षित और आरामदायक भी होती है। रेलवे की ये यात्राएं तब और खास हो जाती हैं, जब ट्रेन खूबसूरत नजारों के बीच से गुजरती है। दुनिया के जिन देशों में रेलवे रूट्स हैं, उनमें से कई ट्रेनें काफी खूबसूरत इलाकों से होकर गुजरती हैं। हम आपको बता रहे हैं दुनिया के कुछ ऐसे ही खूबसूरत रेलवे रूट्स के बारे में।

1. ग्लेशियर एक्सप्रेस, स्विट्जरलैंड
यह ट्रेन आपको जरमैट और सेंट मारिट्ज के बीच सफर कराती है। यह रूट ग्लेशियर्स और ऊंचे पहाड़ों के बीच में बना हुआ है। इसलिए यदि आप ट्रेन से इस रूट पर सफर करते हैं तो आपको प्रकृति के बहुत ही खूबसूरत और मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

2. ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग, रूस
ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग एक प्रसिद्ध रेलमार्ग है जो रूस की राजधानी मास्को को रूस के साइबेरिया क्षेत्र से गुजरते हुए सुदूर-पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक से जोड़ता है। हजारों सैलानी भी इसके द्वारा हर वर्ष साइबेरिया की सैर करते हैं और इस पर यात्रा करना विश्व के अनूठे अनुभवों में से एक माना जाता है।

3. ट्रांस अल्पाइन रूट, न्यूजीलैंड
ये रूट न्यूजीलैंड का है और 223 किलोमीटर लम्बा है। इसको पूरा करने में 4 घंटे से अधिक समय लगता है। ट्रेन कैंटरबरी के मैदानों और खूबसूरत लैंडस्कैप के बीच से गुजरती है। इस बेहद खूबसूरत रूट पर रेल से कई जगह वैमकारिरी नदी बर्फ से जमी हुई नजर आती है।

4. फर्स्ट पैसेज टू वेस्ट, कनाडा
यह रूट बान्फ से वेंकुवर तक है जोकि कनाडा में पड़ता है। इस रूट को पैसेज टू वेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इस रूट पर 75 से ज्यादा ट्रेनें चलती हैं जोकि रॉकी माउंटेन और अन्य खूबसूरत घाटियों से होकर गुजरती हैं।

ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे रूट

1 of 10
- +
4. फर्स्ट पैसेज टू वेस्ट, कनाडा
9. द रॉयल स्कॉट्समैन, स्कॉटलैंड
7. नापा वैली वाइन ट्रेन, यूएसए
8. द ग्रैंड कैन्यन रेलवे, एरिजोना
2. ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग, रूस
10. दार्जिलिंग हिमालयी रेल, भारत
1. ग्लेशियर एक्सप्रेस, स्विट्जरलैंड
5. दुरंगो एंड सिल्वरटोन नैरो गेज रेलरोड, कॉलोराडो
3. ट्रांस अल्पाइन रूट, न्यूजीलैंड
6. बेलमोंड हिरम बिंघम, पेरू

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

5. दुरंगो एंड सिल्वरटोन नैरो गेज रेलरोड, कॉलोराडो
ये रूट दुनिया के बेस्ट रूटों में से एक है। ये ट्रेन कई सुरंगों और पहाड़ों के बीच से होकर गुजरती है जोकि आपको बेहद पसंद आएगी।

6. बेलमोंड हिरम बिंघम, पेरू
यदि आप पेरू की खूबसूरत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको बेलमोंड हिरम बिंघम रूट से रेल सफर करना चाहिए। इस रूट पर सफर करते हुए आप यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को अच्छे से देख सकेंगे। यह रेल रूट माचू-पिच्चू तक जाता है। जानकारी के लिए बता दें की माचू-पिच्चू से ही माया सभ्यता का उदय माना जाता है।

7. नापा वैली वाइन ट्रेन, यूएसए
इसका रूट कैलिफोर्निया से सेंट हेलेना तक है। यह करीब 29 किलोमीटर लम्बा रूट है, जिस पर 1844 से ट्रेन चलनी शुरू हो गई थी। इस रूट पर 16 सितम्बर 1989 से नापा वैली वाइन ट्रेन शुरू की गई थी। यह ट्रेन दिन में 2 बार इस रूट पर चलती है। इस रूट पर कई खूबसूरत नजारे आपको देखने को मिलते हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं।

8. द ग्रैंड कैन्यन रेलवे, एरिजोना
ग्रैंड कैन्यन रेलवे की यात्री कार यू एस ट्रेन यात्रा के कई युगों में अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। कोच वर्ग की कारें पुरानी हैं 1923 पुलमैन जबकि कैफे कार की तारीख 1952 तक होती है। प्रथम श्रेणी की कारें सभी 1950 के युग की हैं।

9. द रॉयल स्कॉट्समैन, स्कॉटलैंड
यह रेल रूट लग्जरी ट्रेन्स के लिए जाना जाता है। इस रूट पर कई चार्टेड ट्रेन्स चलती हैं। इस ट्रेन को बेलमोंड लिमिटेड नामक कंपनी चलाती है। इस रूट पर आप लग्जरी ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं के साथ नेचुरल ब्यूटी का भी आनंद ले सकते हैं।

10. दार्जिलिंग हिमालयी रेल, भारत
भारत का जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग जाने वाला रेल रूट बेहद खूबसूरत है। यहां से आप चाय के बागानों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां ट्रेन मीटर गेज पर चलती है और ये यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation