• Latest
  • Trending
The speed of Earth's rotation is seen in 'time-lapse video'

‘टाइम-लैप्स वीडियो’ में दिखती है पृथ्वी के घूमने की गति

February 15, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘टाइम-लैप्स वीडियो’ में दिखती है पृथ्वी के घूमने की गति

- चार दिन में तैयार हुआ वीडियो, कई परेशानियों का सामना करना पड़ा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
The speed of Earth's rotation is seen in 'time-lapse video'

नई दिल्ली। भारतीय खगोलशास्त्री दोर्जे आंगचुक ने लद्दाख से पृथ्वी के घूमने का एक टाइम-लैप्स वीडियो कैप्चर किया है। यह वीडियो पृथ्वी की गति को दर्शाता है, जबकि वीडियो में आकाशगंगा स्थिर दिखाई देती है। इस वीडियो को बनाने में चार दिन लग गए। दोर्जे, लद्दाख के एक गांव ‘हानले’ में स्थित एक ऑब्जर्वेटरी में इंजीनियर-इन-चार्ज के रूप में काम करते हैं। ऑब्जर्वेटरी में अंतरिक्ष या पृथ्वी पर होने वाली प्राकृतिक घटनाएं दर्ज की जाती हैं और अन्य चीजों पर नजर रखी जाती है।

विगत दिवस दोर्जे आंगचुक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की। पोस्ट में 24 घंटे का टाइम-लैप्स वीडियो था जिसमें दिन से रात के बदलाव को दिखाया गया। इसे देखकर पता चलता है कि हमें भले पृथ्वी के घूमने और आगे बढ़ने का पता न चलता हो, लेकिन असल में करोड़ों सालों से लगातार घूमते हुए आगे बढ़ रही है। पृथ्वी न केवल अपनी धुरी पर, बल्कि सूर्य के चारों ओर भी लगातार घूमती रहती है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

ओरियन नक्षत्र को फ्रेम करना चाहते थे
दोर्जे ने बताया कि शुरुआत में वो ओरियन नक्षत्र को फ्रेम करना चाहते थे, लेकिन उनकी भौगोलिक स्थिति के हिसाब से यह नक्षत्र बहुत ऊंचाई पर था। इसके अलावा लद्दाख की ठंड ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। ठंड की वजह से कैमरे की बैटरियां जल्दी खत्म हो जाती थीं और बाकी उपकरण भी इस वातावरण के लिए अनुकूल नहीं थे।

चार रातों तक उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। कभी उनके कैमरे का स्टोरेज कम पड़ गया तो कभी बैटरी खत्म हो जाती, कभी टाइमर की खराबी होती। दोर्जे ने लिखा, “हर चुनौती से हमने नए सबक लिए और अपने सेटअप में लगातार सुधार लाते रहे।

मोशन ट्रैकर और मोबाइल कंट्रोल्स की मदद से उन्होंने आखिरकार पृथ्वी के घूमने का एक वीडियो तैयार कर लिया। हालांकि, पोस्ट-प्रोसेसिंग के दौरान भी उन्हें समस्याएं हुईं। कई फ्रेम्स को क्रॉप करना पड़ा, ताकि अंतिम प्रोडक्ट पूरी तरह से पॉलिस्ड और साफ मिले।

कहां से मिली प्रेरणा
दोर्जे ने बताया कि असल में उनसे अनुरोध किया गया था कि क्या किसी वीडियो के जरिए बच्चों को पृथ्वी का रोटेशन समझाया जा सकता है? इसके बाद वो इस वीडियो को बनाने में लग गए।

दोर्जे ने बताया कि इस वीडियो के बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए इसे लूप मोड और फुल स्क्रीन पर देखना चाहिए, ताकि हम बड़े और न बदलने वाले आकाश के नीचे पृथ्वी के घूमने को स्पष्ट रूप से देख सकें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation