• Latest
  • Trending

नेता प्रतिपक्ष व कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद की दौड़ तेज

September 6, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Thursday, October 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नेता प्रतिपक्ष व कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद की दौड़ तेज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लंदन। भारतीय मूल की ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल उन छह उम्मीदवारों में शामिल हैं, जो कंजर्वेटिक पार्टी के अध्यक्ष और संसद में विपक्ष के नेता के पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस दौड़ में पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल हैं।

प्रीति पटेल (52 वर्षीय) का मुकाबला कंजर्वेटिक पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके पांच अन्य नेताओं केमी बेडेनोच, जेम्स क्लेवरली, टॉम ट्यूजेंडहाट, रॉबर्ट केनरिक और मेल स्ट्राइड से होगा। पहले दौर के मतदान में सबसे कम मत पाने वाला उम्मीदवार चुनावी दौड़ से बाहर हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार से शुरू हुआ मुकाबला
यह चुनावी मुकाबला तब शुरू हुआ, जब इस साल चार जुलाई को आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी को लेबर पार्टी से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद से ऋषि सुनक विपक्ष के नेता के रूप में काम कर रहे हैं। वह इस पद पर तब तक रहेंगे, जब तक नया नेता नहीं चुन लिया जाता।

अब आगे बढ़ने का समय आ गया है
पटेल ने अपने संबोधन में कहा, अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। मैं सकारात्मक सोच रखने वाली हूं और मेरे पास स्पष्ट लक्ष्य है। मैं अपनी पार्टी को फिर से मजबूत करूंगी ताकि हम अपने देश को सही नेतृत्व दे सकें। यह बात उन्होंने पहले दौर के मतदान से पहली कही। उनके चुनावी अभियान का नारा’जीत के लिए एकजुट हो’ है।

हमने पुलिस अधिकारियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाई
पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल में काम करने के अनुभव का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा, जब मैं गृह मंत्री थी, तब हमने पुलिस अधिकारियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाई और उन्हें अपराध से लड़ने के लिए अधिक शक्तियां दीं। हमने अपराध के पीड़ितों को अधिक अधिकार दिए और घरेलू हिंसा के पीड़ितों के लिए सेवाएं और समर्थन बेहतर बनाया। हमने निशुल्क आवाजाही को समाप्त किया और आव्रजन और शरण प्रणाली में सुधार किए। आप मेरे अंदर एक ऐसा नेता पाएंगे जो ब्रिटेन के लोगों के लिए लड़ने के लिए तैयार है। एक इंटरव्यू में विथम की सांसद पटेल ने खुलासा किया कि उन्हें इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। उनका परिवार तानाशाह ईदी अमीन के शासन में उत्पीड़न से बचने के लिए 1960 के दशक में युगांडा से इंग्लैंड आया था।

मैं और भी मेहनत कर रही हूं
पटेल ने अखबार से कहा कि एक बच्चे को जब लोग लेबल करना शुरू कर देते हैं, तो वह उसके साथ पूरी जिंदगी रहता है। उन्होंने कहा, “मैं और भी मेहनत कर रही हूं ताकि मैं यह बता सकूं कि मैं पूरी तरह से सक्षम हूं।” उन्होंने इंग्लैंड के समुद्र तट पर परिवार की छुट्टियों के दिनों को याद करते हुए कहा, मेरी मां हमेशा हमारे लिए ढेर सारा खाना पैक करती थीं। एक अच्छे पिकनिक की तैयारी करती थीं। वह शाकाहारी हैं, इसलिए भारतीय चावल और चपातियां बनाती थीं। यह सब बहुत अद्भुत था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation