• Latest
  • Trending

अक्टूबर से शुरू होगी पंचायत सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया

July 18, 2025
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अक्टूबर से शुरू होगी पंचायत सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया

ओबीसी आयोग पर टिकीं निगाहें

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 18, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर सीटों के आरक्षण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कयासबाजी का दौर शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी माना जा रहा है कि कई सीटों का आरक्षण बदलेगा और जो सीटें वर्तमान में किसी विशेष वर्ग के लिए आरक्षित हैं, वे आगामी चुनावों में किसी अन्य वर्ग को आवंटित की जा सकती हैं। पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया अक्टूबर 2025 में शुरू होने की संभावना है। हालांकि, यह प्रक्रिया सीधे तौर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन और उसकी अनुशंसा रिपोर्ट पर निर्भर होगी।
आरक्षण प्रक्रिया: हर बार नया समीकरण
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हर पांच साल में होते हैं। इनमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक स्तर) और जिला पंचायत के चुनाव शामिल होते हैं। इन चुनावों में सीटों का आरक्षण रोटेशन प्रणाली के आधार पर किया जाता है जिससे कि हर वर्ग को प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सके। इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाता है। चूंकि पिछली बार आरक्षण का निर्धारण 2020-21 में हुआ था, ऐसे में अब रोटेशन प्रणाली के आधार पर सीटों का आरक्षण बदलेगा। यही कारण है कि कई क्षेत्रीय नेताओं, संभावित उम्मीदवारों और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं ने पहले से ही जोड़-घटाव शुरू कर दिए हैं।
पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन है अहम
आरक्षण प्रक्रिया का सबसे संवेदनशील और जटिल पक्ष ओबीसी आरक्षण होता है। इसके लिए पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आयोग के गठन को लेकर सरकार की ओर से फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार, अगर यह जुलाई या अगस्त 2025 में गठित होता है तो उसे रिपोर्ट तैयार करने और सिफारिशें देने में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा। इसके बाद ही आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “सरकार की ओर से आयोग के गठन की प्रक्रिया पर मंथन चल रहा है। जैसे ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा, आरक्षण की प्रक्रिया भी तय टाइमलाइन में शुरू हो जाएगी।”
क्या सरकार आयोग से पीछे हट सकती है
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी गर्म है कि सरकार संभवतः आयोग के गठन से पीछे हट सकती है। इसकी प्रमुख वजह केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित जातीय जनगणना मानी जा रही है। यदि केंद्र स्तर पर जातिगत आंकड़े उपलब्ध होते हैं, तो राज्य सरकार उनके आधार पर भविष्य में आरक्षण तय कर सकती है। ऐसे में मौजूदा आयोग के गठन से बचना एक रणनीतिक निर्णय हो सकता है। हालांकि, विपक्षी दलों ने सरकार पर यह आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि सरकार जानबूझकर पिछड़े वर्ग को आरक्षण से वंचित करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “सरकार जानबूझकर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं कर रही है ताकि आरक्षण प्रक्रिया लटक जाए और ओबीसी वर्ग की भागीदारी सीमित हो जाए।”
उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ी
आरक्षण सूची में फेरबदल के आसार से संभावित उम्मीदवारों में बेचैनी साफ देखी जा सकती है। जिन क्षेत्रों में पिछली बार ओपन सीट थी, वहां इस बार आरक्षण लगने की आशंका है और इसके उलट जिन क्षेत्रों में आरक्षण था, वे इस बार सामान्य हो सकती हैं।

यही कारण है कि उम्मीदवार अपने-अपने प्रभाव क्षेत्रों में जनसंपर्क और सामाजिक समीकरण बिठाने में अभी से जुट गए हैं। बलिया, अंबेडकर नगर, गोंडा, हरदोई, मैनपुरी जैसे जिलों में पंचायत चुनाव की गहमागहमी पहले से ही शुरू हो गई है। कई स्थानों पर पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालय और प्राथमिक विद्यालयों में संभावित उम्मीदवारों की उपस्थिति बढ़ गई है।
महिलाएं भी रहेगी आरक्षण के दायरे में
त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए भी निर्धारित है। यह आरक्षण भी रोटेशन के आधार पर तय होता है। इसलिए कई पुरुष उम्मीदवारों को आशंका है कि इस बार उनकी सीट महिला आरक्षित हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, महिलाओं के लिए यह सुनहरा अवसर होगा कि वे नए क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरें और प्रतिनिधित्व बढ़ाएं।
विभागीय तैयारियां
पंचायती राज विभाग ने आंतरिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलों से वर्ष 2021 के चुनावी आंकड़े मंगवाए गए हैं और संभावित रोटेशन के खाके तैयार किए जा रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation