• Latest
  • Trending
तमिलनाडु में वंदे मातरम् पर विवाद: सरकारी कार्यक्रमों में पहले बजेगा तमिल थाई वाजथू

सीएम विजय को देश से प्यारा राज्य, वंदे मातरम् से पहले बजेगा तमिल राज्य गीत

August 24, 2026
वैल्यू चेन क्या है? प्रोसेसिंग से मार्केटिंग तक कैसे बढ़ती है उत्पाद की कीमत

‘वैल्यू चेन’ से बदल रही यूपी के कारीगरों की तकदीर

August 24, 2026
metro

गाजियाबाद- जेवर कॉरिडोर में होंगे 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन

August 24, 2026
DDA कर्मयोगी आवास योजना: सरकारी कर्मचारियों को 25% छूट पर मिलेंगे 1224 रेडी-टू-मूव फ्लैट

दिल्ली में नौकरीपेशा वर्ग के लिए घर खरीदने का सुनहरा मौका

August 24, 2026
शिक्षक

दिल्ली में वोकेशनल व स्पेशल गेस्ट टीचर्स की सैलरी में 15 हजार की बढ़ोतरी

August 24, 2026
सुप्रीम कोर्ट

गुरुग्राम की 436 बीघा जमीन पर ग्राम पंचायत का हक बहाल

August 24, 2026
गुजरात के डीसा में बनेगा एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जू, 2,700 जानवर होंगे आकर्षण

एशिया का पहला रेगिस्तान थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा गुजरात में

August 24, 2026
जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

August 24, 2026
भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

August 24, 2026
उज्जैन की वैश्य टेकरी में 2200 साल पुराने बौद्ध स्तूप की फिर होगी खुदाई, सांची से भी बड़ा होने का दावा

90 साल बाद एएसआई फिर शुरू करेगा बौद्ध स्तूप की खोदाई

August 24, 2026
महाराष्ट्र में कैब चलाने के लिए अब मराठी भाषा जरूरी

महाराष्ट्र में कैब चलाने के लिए अब मराठी भाषा जरूरी

August 24, 2026
Calcutta High Court

ओबीसी का ए और बी में बंटवारा ही गलत, हाई कोर्ट ने रद कर दिए सारे ओबीसी सर्टिफिकेट

August 24, 2026
नागांव उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, AIUDF ने रेजाउल करीम सरकार को बनाया उम्मीदवार

असम में कांग्रेस के मंसूबों पर बदरुद्दीन ने फेरा पानी

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम विजय को देश से प्यारा राज्य, वंदे मातरम् से पहले बजेगा तमिल राज्य गीत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in साउथ
0
तमिलनाडु में वंदे मातरम् पर विवाद: सरकारी कार्यक्रमों में पहले बजेगा तमिल थाई वाजथू

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। तमिलनाडु में वंदे मातरम् और तमिल राज्य गीत (तमिल थाई वाजथू) को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल तमिलनाडु विधानसभा में एक नया बिल पारित हुआ है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, तमिलनाडु में अब सभी सरकारी कार्यक्रमों, शिक्षा संस्थानों, विश्वविद्यालयों , सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत ‘तमिल थाई वाजथू’ से होगी।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि तमिलनाडु में राज्यगीत को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में ‘तमिल थाई वाजथू’ को पहला स्थान देना राज्य का अधिकार है और उनकी सरकार राज्य के भाषाई और सांस्कृतिक अधिकारों से समझौता नहीं करेगी। विधानसभा में भाषण देते हुए विजय ने कहा, ‘तमिल हमारी भाषा ही नहीं, हमारी जीवनरेखा और भावनाएं है। ये भाषा राज्य की पहचान और भावना से जुड़ी है।’

YOU MAY ALSO LIKE

थलपति विजय की बढ़ेगी टेंशन, कर्नाटक के नए मंत्री ने मेकेदातु प्रोजेक्ट में तेजी लाने का दिया आदेश

महिलाओं के लिए फ्री बस योजना पर केरल के मंत्री के बयान पर बवाल

तमिलनाडु सरकार के नए प्रस्ताव से केंद्र के इस निर्देश और राज्य के फैसले के बीच टकराव के आसार बन रहे हैं। हालांकि विधानसभा में विजय ने इसे तमिलनाडु के भाषाई और सांस्कृतिक अधिकारों से जोड़ते हुए अपना रुख साफ किया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरकारी कार्यक्रमों में पहले राष्ट्रगीत और फिर राष्ट्रगान बजाने का निर्देश जारी किया था। 9 जुलाई को जारी एक एडवाइजरी में सरकार ने राज्यों से उस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

‘तमिल थाई वाजथू’ को लेकर विवाद तब बढ़ा जब मई में एक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में तमिल राज्यगीत को राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के बाद तीसरे क्रम में बजाया गया था। इसके कुछ सप्ताह बाद विजय की पार्टी के 23 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने के कार्यक्रम में भी राज्यगीत तीसरे क्रम पर रखा गया। टीवीके ने इसके लिए राज्यपाल कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया था।इसके बाद तमिलनाडु के 21 सांसदों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मांग की थी कि सरकारी कार्यक्रमों में ‘तमिल थाई वाजथू’ को पहले और राष्ट्रीय गीत को बाद में रखने की व्यवस्था की जाए।

‘तमिल थाई वाजथू’ का इतिहास

‘तमिल थाई वाजथू’ की रचना मनोन्मणियम सुंदरनार के 1891 में लिखे गए नाटक ‘मनोन्मणियम’ से ली गई है। इस गीत में पूरे भारतवर्ष को एक सुंदर स्त्री के रूप में दर्शाया गया है, जिसमें दक्षिण का द्रविड़ क्षेत्र उस स्त्री का माथा है और तमिल भाषा उस पर तिलक की तरह है। साल 1970 में तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मूल कविता से संस्कृत से तुलना करने वाली कुछ पंक्तियों को हटाकर इसे केवल तमिल की प्रशंसा तक सीमित कर दिया था।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation