• Latest
  • Trending
तमिलनाडु में वंदे मातरम् पर विवाद: सरकारी कार्यक्रमों में पहले बजेगा तमिल थाई वाजथू

नए सचिवालय के लिए सीएम विजय ने लॉन्च किया 1200 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

September 21, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नए सचिवालय के लिए सीएम विजय ने लॉन्च किया 1200 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

20 लाख वर्ग फीट होगा नए परिसर का बिल्ट-अप एरिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 21, 2026
in साउथ
0
तमिलनाडु में वंदे मातरम् पर विवाद: सरकारी कार्यक्रमों में पहले बजेगा तमिल थाई वाजथू

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अब नया सचिवालय और विधानसभा परिसर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत दिए अपने बयान में नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण की घोषणा की। इसके लिए करीब 1,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई है। नए परिसर का बिल्ट-अप एरिया 20 लाख वर्ग फीट होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि फोर्ट सेंट जॉर्ज करीब 400 साल से तमिलनाडु सरकार का प्रशासनिक केंद्र रहा है। 1640 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने यहां जमीन खरीदी थी और 1644 में इसका निर्माण पूरा हुआ। आज यह तमिलनाडु सरकार के सचिवालय के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

चलाई दुनिया की पहली डबल स्टैक पाइथन ट्रेन

किसानों के लिए राष्ट्रीय मॉडल के रूप में उभरा तेलंगाना उर्वरक बुकिंग एप

करीब 107 एकड़ में फैले फोर्ट सेंट जॉर्ज परिसर में तमिलनाडु सरकार के पास सिर्फ करीब चार एकड़ जमीन ही उपलब्ध है। बाकी जमीन रक्षा मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई के नियंत्रण में है। ऐसे में परिसर में नए भवन बनाने या बड़े स्तर पर विस्तार का काम संभव नहीं है।

दो इमारतों से संचालित होता है सचिवालय
फिलहाल सचिवालय दो इमारतों से संचालित होता है। फोर्ट सेंट जॉर्ज की मुख्य इमारत में विधानसभा, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय, मुख्य सचिव का कार्यालय, वित्त विभाग समेत कई अहम विभाग हैं। वहीं 1978 में बनी नमक्क ल कविग्नर मालिगई में 30 से ज्यादा सरकारी विभागों के सचिव और अधिकारी काम करते हैं। इन इमारतों में 6,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, पिछले 40 वर्षों में सरकारी विभागों और कर्मचारियों की संख्या के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ी हैं लेकिन मौजूदा ढांचे में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, जिसके चलते जगह की कमी हो गई है।

नए सचिवालय परिसर में सभी सरकारी विभागों को एक ही कैंपस में लाया जाएगा। यहां फायर सेफ्टी, दिव्यांगों के लिए सुविधाएं, ग्रीन बिल्डिंग मानक, पर्याप्त पार्किंग, कॉन्फ्रेंस हॉल और पब्लिक सर्विस सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

वहीं फोर्ट सेंट जॉर्ज की विरासत इमारतों को ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर संरक्षित किया जाएगा। सरकार का कहना है कि नया परिसर तमिलनाडु की अगले 100 वर्षों की प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।

27,000 करोड़ का एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 27,000 करोड़ रुपये के परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद कर दिया है। किसानों के 1000 दिन लंबे विरोध, पर्यावरणीय चिंताओं और चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट की जरूरत के बीच यह फैसला लिया गया।

सब कुछ लगभग ट्रैक पर था, लेकिन मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के एक फैसले ने पूरे खेल को बदल दिया। तमिलनाडु सरकार ने विवादित परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को रद कर दिया। यह फैसला उन हजारों किसानों और ग्रामीणों की बड़ी जीत माना जा रहा है जो तीन साल से ज्यादा समय से अपनी जमीन और जलस्रोत बचाने के लिए 1000 दिनों से आंदोलन कर रहे थे।अब बड़ा सवाल यह है कि परंदूर के बाद चेन्नई के दूसरे एयरपोर्ट का क्या होगा? इस सवाल का जवाब इसलिए भी जरुरी हो जाता है क्योंकि खुद सरकार का मानना है कि चेन्नई को दूसरे एयरपोर्ट की सख्त जरूरत है

क्या थी परंदूर एयरपोर्ट परियोजना?
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आधिकारिक तौर पर परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को रद करने की घोषणा कर दी। यह फैसला उन्होंने चुनाव से पहले स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं से किए गए वादे को पूरा करते हुए लिया। विजय ने साफ कहा कि वह औद्योगिक विकास और एयरपोर्ट की जरूरत के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन परंदूर में एयरपोर्ट बनाना स्वीकार्य नहीं है। सरकार जल्द ही नए एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक स्थान की घोषणा करेगी और तब तक मौजूदा चेन्नई एयरपोर्ट के विस्तार पर काम किया जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation