• Latest
  • Trending

धरती से 400 किलोमीटर ऊपर रहकर वोट देंगी सुनीता विलियम्स

September 20, 2024
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Friday, July 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

धरती से 400 किलोमीटर ऊपर रहकर वोट देंगी सुनीता विलियम्स

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2024
in the blitz
0
ललित दुबे

वाशिंगटन। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद नासा वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने कहा कि वे अमेरिका के आगामी चुनाव में अंतरिक्ष से ही अपना वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए खासे उत्साहित हैं। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने फैसला किया है कि बोइंग के नए ‘कैप्सूल’ से भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर लाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए उन्हें अगले साल ‘स्पेसएक्स’ यान से वापस लाया जाएगा।

वापसी आठ महीने टली
यानी आईएसएस पर उनका कुछ हफ्तों का कार्यक्रम अब पूरे 8 महीनों के लिए टल गया है। इस बीच वे आईएसएस से ही मतदान करने की योजना बना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन धरती से 400 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में घूमता है और इस ऊंचाई पर एक चक्क र लगाने में लगभग 90 मिनट का समय लेता है।

YOU MAY ALSO LIKE

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

मैंने अपना बैलट भेजने की प्रक्रिया शुरू की
वोटिंग से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए बुच विलमोर ने कहा, मैंने आज ही अपना बैलट भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। यह एक महत्वपूर्ण ड्यूटी है और नासा सुनिश्चित करता है कि हम मतदान कर सकें। सुनीता विलियम्स ने भी इससे सहमति जताते हुए कहा कि वह अंतरिक्ष से वोट देने को लेकर उत्साहित हैं। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री अब एलन मस्क की स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए अगले साल लौटेंगे। इससे पहले, इन्हें ले जाने वाला बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल तकनीकी समस्याओं के कारण सुरक्षित नहीं माना गया, जिस वजह से उनकी वापसी में देरी हो गई।

हम इस बात से अवगत थे
सुनीता ने कहा कि वह और बुच दोनों इस बात से अवगत थे कि यह एक टेस्ट फ्लाइट थी और इसमें अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। उन्होंने कहा, यह समझना मुश्किल नहीं था कि हमें आईएसएस पर अधिक समय तक रहना पड़ सकता है। बुच विलमोर ने कहा, हम हर प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते हैं, चाहे वो आठ दिन हों या आठ महीने। हम अपना सबसे अच्छा काम करेंगे। यही हमारा दृष्टिकोण है। सुनीता ने भी यह स्वीकार किया कि उन्हें इस बात की थोड़ी चिंता थी कि वह जल्द घर नहीं लौट पा रही हैं। उन्होंने कहा, मेरे मन में परिवार के साथ समय बिताने का विचार चल रहा था, खासकर मेरी मां के साथ। हमने कुछ योजनाएं बनाई थीं जो अब रुक गई हैं, लेकिन सब लोग इससे सहमत थे और इसने हमें तैयार किया।

नियमित क्रू सदस्य
विलमोर और विलियम्स अब अंतरिक्ष स्टेशन के नियमित क्रू सदस्यों के रूप में काम कर रहे हैं और नियमित रखरखाव और प्रयोगों में भाग ले रहे हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री फरवरी के अंत तक आईएसएस पर रहेंगे और स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए पृथ्वी पर लौटेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation