• Latest
  • Trending
Son becomes 'Nandi' to fulfill mother's wish of Mahakumbh bath

मां की महाकुंभ स्नान की इच्छा पूरी करने के लिए बेटा बना ‘नंदी’

February 4, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मां की महाकुंभ स्नान की इच्छा पूरी करने के लिए बेटा बना ‘नंदी’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 4, 2025
in the blitz
0
Son becomes 'Nandi' to fulfill mother's wish of Mahakumbh bath
ब्लिट्ज ब्यूरो

खतौली/मुजफ्फरनगर। प्रयागराज महाकुंभ का दिव्य, भव्य और अलौकिक दृश्य देखने और पुण्य की एक डुबकी लगाने की हर किसी की इच्छा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर स्नान करने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र का एक व्यक्ति बुजुर्ग मां को महाकुंभ में अमृत स्नान कराने के लिए ‘नंदी’ बनकर यात्रा पर निकला है। बूढ़ी मां को बुग्गी में बैठाकर उसे कंधे से खींचकर ले जा रहा है।

व्यस्तता के कारण लोग रिश्ते नातों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में बुजुर्ग-कमजोर माता-पिता को भी दरकिनार कर दिया जाता है, लेकिन मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मोघपुरा का 65 वर्षीय सुदेशपाल मलिक बुजुर्ग स्वजन की सेवा करने पर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बना है। सुदेशपाल अपनी 92 वर्षीय मां जगवीरी देवी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करवाने के लिए निकला है। उसने मां को प्रयागराज ले जाने को विशेष छोटी बुग्गी तैयार करवाई है। 26 जनवरी को गांव से बुजुर्ग मां को बुग्गी में बैठाकर यात्रा आरंभ की। वह बुग्गी को कंधे से खींचकर चल रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

पहले शुकतीर्थ लेकर गए थे सुदेशपाल
सुदेशपाल ने बताया कि इससे पहले वह बुजुर्ग मां को इसी प्रकार से पैदल 35 किमी की यात्रा कर शुकतीर्थ ले गया था। यहां मां को अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करवाया था। बताया कि उसके दोनों पैर खराब हो गए थे। चिकित्सकों ने पैरों का इलाज करने से मना कर दिया था। उसकी मां के आशीर्वाद के कारण पैर ठीक हो गए। इस पर उसने मां को प्रयागराज महाकुंभ स्नान कराने की सोची। उसने मां को बैठाया और बुग्गी को कंधे से खींचकर प्रयागराज तक ले जाएगा। वहां पहुंचने पर मां को संगम तट पर पुण्य की डुबकी लगवाएगा। बड़ी बहन अमरेश और भांजा रोबिन भी उसके साथ जा रहे हैं।

खेती करता है सुदेशपाल, इकलौता है पुत्र
मां को प्रयागराज लेकर जा रहा सुदेशपाल खेती करता है। वह अपनी मां का इकलौता पुत्र है। जिस आस्था के साथ वह मां को महाकुंभ में अमृत स्नान कराने ले जा रहा है, उसे देख लोग कहने लगे कि बेटा हो तो ऐसा क्योंकि मुजफ्फरनगर से प्रयागराज की दूरी ही लगभग 780 किलोमीटर है, जिस कारण बुग्गी को खींचकर ले जाने की यह यात्रा बहुत आसान नहीं है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation