• Latest
  • Trending
शेख हसीना ने कहा- न फांसी की चिंता, न जेल की परवाह

शेख हसीना ने कहा- न फांसी की चिंता, न जेल की परवाह

August 10, 2026
कबाड़ बीनने वाले सुनील लोहार बनेंगे डॉक्टर

कबाड़ बीनने वाले सुनील लोहार बनेंगे डॉक्टर

August 10, 2026
neet-exam

नीट यूजी ग्रेस मार्क्स पर सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को दी क्लीन चिट, याचिका खारिज

August 10, 2026
विक्रम-1 मिशन में निभाई अहम भूमिका; स्पातिका अब विदेश में पूरा करेंगी अगला ड्रीम

विक्रम-1 मिशन में निभाई अहम भूमिका; स्पातिका अब विदेश में पूरा करेंगी अगला ड्रीम

August 10, 2026
विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

August 10, 2026
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य पदोन्नति के नियम सख्त किए हैं। बिना पूर्व अनुमति डीम्ड यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने पर पदोन्नति रद्द कर मूल पद पर भेजा जा सकता है।

अब बिना अनुमति डीम्ड यूनिवर्सिटी से डिग्री पर छिन जाएगा प्रिंसिपल का पद

August 10, 2026
सीएफए कोर्स से मिलने वाली नौकरी कर देगी मालामाल

सीएफए कोर्स से मिलने वाली नौकरी कर देगी मालामाल

August 10, 2026
शिक्षक

69000 शिक्षक भर्ती मामले में किसी की नौकरी पर नहीं आएगी आंच

August 10, 2026
बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4

20 हजार शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन बस एक कदम दूर

August 10, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

August 10, 2026
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक पद

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग

August 10, 2026
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती

August 10, 2026
एथेनॉल का इस्तेमाल

खाना पकाने के लिए ईंधन नहीं? एटीएम जाएं

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शेख हसीना ने कहा- न फांसी की चिंता, न जेल की परवाह

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in अन्तरराष्ट्रीय
0
शेख हसीना ने कहा- न फांसी की चिंता, न जेल की परवाह

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। बांग्लादेश की बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गत दिवस बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे गिरफ्तारी, जेल या मौत की सजा की आशंकाओं के बावजूद इस साल दिसंबर तक बांग्लादेश लौटने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़कर भारत की राजधानी नई दिल्ली में रह रहीं शेख हसीना ने कहा कि वे स्वदेश लौटने पर किसी भी अंजाम का सामना करने के लिए तैयार हैं।

न्यूज एजेंसी को ईमेल के जरिए दिए जवाब में शेख हसीना ने कहा, मुझे मारा जा सकता है। मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है। मुझे जेल में डाला जा सकता है। मुझे अपने भाग्य की पूरी जानकारी है। फिर भी मैं वापस जाना चाहती हूं क्योंकि मेरे देश के लोग मुझे पुकार रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सिंधु जल संधि पर दो टूक, पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख: विनय क्वात्रा

भारत समेत 60 देशों पर नए टैरिफ लगाकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप

इससे पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में भी शेख हसीना ने कहा था कि वह और उनके राजनीतिक सहयोगी निर्वासन खत्म कर बांग्लादेश लौटेंगे और वहां की अदालतों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा था, “मेरे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भीषण अत्याचार और उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर मौत आती है तो मैं चाहती हूं कि वह मेरी अपनी सरजमीं पर आए, जहां मेरे माता-पिता दफनाए गए हैं और जहां उनका खून बहा था।”

शेख हसीना को बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) द्वारा उनकी गैर मौजूदगी में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। यह सजा उनके शासनकाल के दौरान यानी कि 2024 में छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों से निपटने के तरीके के चलते सुनाई गई थी। आपको बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन के बाद उनके शासन का अंत हो गया था। उन्हें बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा था।

आरक्षण के खिलाफ चला था अभियान

2024 में विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली के खिलाफ हुई थी। हालांकि, सुरक्षा बलों द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई के बाद यह आंदोलन तेजी से राष्ट्रव्यापी सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया। महीनों चले इस आंदोलन में हजारों लोग घायल हुए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनों के उग्र होने के बाद अगस्त 2024 में शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भारत आ गईं ं।

सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने शेख हसीना और उनके कई पूर्व मंत्रियों के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराधों के तहत कई मामले शुरू किए। उनकी पार्टी अवामी लीग के राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गिरफ्तार हैं या कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation