• Latest
  • Trending
Sheep Farming Tips: बारिश में भेड़ों को बीमारियों से बचाने के लिए किसान रखें इन बातों का ध्यान

बारिश के मौसम में भेड़पालकों की कमाई पर लग सकता है ‘फुलस्टॉप’

August 24, 2026
कृषि भवन, नई दिल्ली में पराली प्रबंधन की समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव। फोटो : पीआईबी

हरियाणा में पराली की आग 53% घटी

October 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
Wednesday, October 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बारिश के मौसम में भेड़पालकों की कमाई पर लग सकता है ‘फुलस्टॉप’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in कृषि
0
Sheep Farming Tips: बारिश में भेड़ों को बीमारियों से बचाने के लिए किसान रखें इन बातों का ध्यान

ब्लिट्ज ब्यूरो

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान खेती के साथ भेड़ पालन से अच्छी अतिरिक्त आमदनी कमा रहे हैं, लेकिन बरसात का मौसम उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। बारिश, नमी और गंदगी के कारण भेड़ों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। पशु विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में कुछ जरूरी बातों का ध्यान देकर भेड़ों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

सीमांत किसानों के लिए भी लाभदायक
लखीमपुर खीरी जिले में आज भी बड़ी संख्या में किसान पारंपरिक तरीके से भेड़ पालन कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। खेती के साथ भेड़ पालन किसानों के लिए अतिरिक्त कमाई का अच्छा जरिया बन गया है। भेड़ों से ऊन, मेमनों की बिक्री और खाद के रूप में भी किसानों को फायदा मिलता है। कम लागत में शुरू होने वाला यह व्यवसाय छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी लाभदायक साबित हो रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

भेड़ों की सेहत के लिए खतरनाक मौसम
बरसात के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी भेड़ों की सेहत पर असर डाल सकती है। कई बार सही देखभाल न होने पर भेड़ बीमार पड़ जाती हैं और उनकी मौत तक हो सकती है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए बारिश के दिनों में भेड़ों की देखभाल पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है।

नमी, कीचड़ और गंदगी
बारिश के मौसम में नमी, कीचड़ और गंदगी बढ़ने के कारण भेड़ों में कई तरह के बैक्टीरियल, वायरल और परजीवी रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय रहते बचाव के उपाय न किए जाएं तो एक भेड़ से बीमारी पूरे झुंड में फैल सकती है। इसलिए इस मौसम में बाड़े की साफ-सफाई, संतुलित आहार और भेड़ों की नियमित जांच करना बेहद जरूरी है।

सूखे और सुरक्षित स्थान पर रखना जरूरी
बरसात के दौरान भेड़ों को हमेशा सूखे और सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। कई बार बारिश का पानी बाड़े में भर जाता है, जिससे वहां नमी बढ़ जाती है

ध्यान रखें कि भेड़ों के रहने वाली जगह पर पानी जमा न हो और फर्श हमेशा सूखा रहे। लगातार गीले स्थान पर रहने से भेड़ों के खुर गलने लगते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बाड़े की नियमित सफाई करें और समय-समय पर चूना या पशुपालन विभाग द्वारा बताए गए कीटाणुनाशक का छिड़काव करते रहें।

ज्यादा गीला या सड़ा-गला चारा भेड़ों के लिए नुकसानदायक
बरसात के मौसम में खेतों में हरा चारा आसानी से मिल जाता है, लेकिन बहुत ज्यादा गीला या सड़ा-गला चारा भेड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे अपच, दस्त और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। भेड़ों को हमेशा ताजा और साफ चारा दें। इसके साथ ही सूखा चारा और मिनरल मिक्सचर भी आहार में शामिल करें। भेड़ों के लिए हमेशा साफ और स्वच्छ पानी की व्यवस्था रखें।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation