• Latest
  • Trending
Ruthe DK will become Deputy CM, Siddaramaiah will be the Chief Minister.

रूठे डीके बनेंगे डिप्टी सीएम, सिद्धारमैया मुख्यमंत्री

May 19, 2023
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रूठे डीके बनेंगे डिप्टी सीएम, सिद्धारमैया मुख्यमंत्री

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 19, 2023
in राष्ट्रीय
0
Ruthe DK will become Deputy CM, Siddaramaiah will be the Chief Minister.

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आखिरकार इस सस्पेंस पर विराम लग गया। सिद्धारमैया को सीएम चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी से चर्चा करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने ये फैसला लिया है कि सिद्धारमैया को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक के इकलौते उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि शिवकुमार संसदीय चुनाव के अंत तक पीसीसी अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे। 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल

भागवत बोले-5 महाद्वीपों के लोग आरएसएस से मांग रहे ट्रेनिंग

वेणुगोपाल ने कहा, ‘हमें 13 मई की शाम को जनादेश मिला था। 14 मई की शाम को विधायक दल की बैठक हुई। हमने विधायक दल की मीटिंग में शामिल होने के लिए तीन ऑब्जर्वर बनाए। उन्होंने कांग्रेस के हर विधायक से राय ली। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है और हम आम सहमति में यकीन रखते हैं। हम कोई तानाशाह पार्टी नहीं हैं।’

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद सीएम के मसले पर कांग्रेस को चार दिन तक माथापच्ची करनी पड़ी। आखिरकार फॉर्मूला तय हो गया और 20 मई को सिद्धारमैया दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। सोनिया गांधी के दखल देने के बाद शिवकुमार डिप्टी सीएम पद के लिए मान गए।

इससे पहले दिल्ली जाते समय शिवकुमार ने कहा था कि पार्टी उनके लिए मां है और मां को बच्चे की इच्छा पूरी करनी चाहिए। शिवकुमार ने कहा था कि वह न तो ब्लैकमेल करेंगे और न ही पार्टी की पीठ में छुरा घोंपेंगे। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उनकी कोई डिमांड नहीं है और उन्होंने 135 सीटें जीतकर सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के चरणों में रख दी हैं।

क्या बोले डीके के भाई
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के घोषणा पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के भाई और कांग्रेस नेता डीके सुरेश ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं पूरी तरह से खुश हूं। मगर कर्नाटक के हित के लिए पार्टी और शिवकुमार और सभी को ये स्वीकार करना होगा।

135 सीटें, स्पष्ट बहुमत
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 13 मई को हुआ। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी को 66 सीटों पर जीत मिली है। जेडीएस के हिस्से में 19 सीटें आई हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation