लिस्बन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 41 साल के रोनाल्डो ने विगत दिवस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे।
रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे। अगले 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। असिस्ट का मतलब है गोल करने वाले खिलाड़ी को आखिरी पास देना। रोनाल्डो ने वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं। मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सिर्फ मैच, गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया।

मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। शुक्रवार को शमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला भी सार्वजनिक किया। हालांकि, शमी वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए उपलब्ध रहेंगे।
शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला था। इसके बाद से वह भारतीय टेस्ट टीम में वापसी नहीं कर सके।













