• Latest
  • Trending
आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकाली भर्ती

आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकाली भर्ती

July 4, 2026
Fire

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

July 4, 2026
pm-modi-addresses-ias-trainee-officers-citizen-devo-bhava-viksit-bharat-2047.webp

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

July 4, 2026
International-Yoga-Day-2026.webp

दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है योग

July 4, 2026
rajasthan-pakistan-border-special-watch-zone-security-plan.webp

भारत-पाकिस्तान सरहद का नया ‘सुरक्षा ब्लूप्रिंट’तैयार

July 4, 2026
highway-750x375.webp

केएमपी एक्सप्रेसवे पर दौड़ेगा विकास

July 4, 2026
metro

नए कॉरिडोर से 40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर

July 4, 2026
दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

दिल्ली की बेटियों ने किया कमाल ः 8 साल की उम्र, 18 विश्व रिकॉर्ड

July 4, 2026
सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

सरकारी राहत ने दी मुंबई में रीडेवलपमेंट को रफ्तार

July 4, 2026
देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

देश में पहली बार कपड़ा व्यापारियों के लिए भी थाना

July 4, 2026
बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

बटन दबाइए, पैदल यात्रियों के लिए रुक जाएंगी गाड़ियां…

July 4, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की सुरंगों में पहली बार टनल हुड का प्रयोग

July 4, 2026
विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

विकास के रोडमैप से और चमकेगा पूर्वोत्तर का चेहरा

July 4, 2026
Sunday, July 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकाली भर्ती

1.5 लाख होगी सैलरी, 6 जुलाई तक करें आवेदन

by Blitzindiamedia
July 4, 2026
in the blitz
0
आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकाली भर्ती

दीपक सहगल

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय के अलग-अलग विभागों में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट रिस्क और सस्टेनेबल फाइनेंस, पेमेंट सिस्टम, फाइनेंशियल मार्केट्स, डेटा एनालिटिक्स, पॉलिसी रिसर्च और सुपरविजन जैसे स्पेशल क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

भ्रष्टतंत्र पर प्रहार जरूरी

हमेशा याद रखें, प्रशासन से जुड़ी हर फाइल के पीछे मानवीय पहलू हो आधार

वेतन और कार्यकाल

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1.5 लाख रुपये प्रति माह का निश्चित मानदेय (स्टाइपेंड) दिया जाएगा। नियुक्ति फुल-टाइम कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर होगी। बता दें कि शुरुआती कॉन्ट्रेक्ट की अवधि 3 साल की होगी, जिसे प्रदर्शन और आपसी सहमति के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कुल कार्यकाल 5 साल से अधिक नहीं होगा।

इतना ही नहीं आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि यंग प्रोफेशनल्स को बैंक का स्थायी कर्मचारी नहीं माना जाएगा और उन्हें नियमित कर्मचारियों को मिलने वाले अतिरिक्त भत्ते या अन्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर डिग्री, प्रोफेशनल योग्यता, इंजीनियरिंग डिग्री या रिसर्च अनुभव रखने वाले उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयनित सभी उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई में की जाएगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म की स्कैन कॉपी और जरूरी दस्तावेजों को ईमेल के जरिए yphrmdco@rbi.org.in पर भेजना होगा। आवेदन के साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स भी भेजने होंगे।

बायोडाटा शैक्षणिक प्रमाणपत्र और योग्यता संबंधी दस्तावेज रुचि विवरण
शैक्षणिक या नीतिगत लेखन का नमूना

किसी पेशेवर रेफरी का सिफारिश या संदर्भ पत्र

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन भेजना होगा।

चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग
दस्तावेजों का सत्यापन
व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू)
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर केवल ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

योग्यता : आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। इसके अलावा, 6 जुलाई तक उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख भी 6 जुलाई ही तय की गई है। सफल उम्मीदवारों को मुंबई में पोस्टिंग दी जाएगी और उनकी जॉइनिंग अगस्त से अक्टूबर के बीच होगी।
कितने पद भरे जाएंगे

आरबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई पद भरे जाएंगे। ये पद हैं-

पॉलिसी एनालिटिक्स
जलवायु परिवर्तन जोखिम और सतत वित्त

डेटा एनालिटिक्स एवं पॉलिसी रिसर्च

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation