• Latest
  • Trending
राम मंदिर को दान में मिला सोना चांदी पूर्णत: सुरक्षित

राम मंदिर को दान में मिला सोना चांदी पूर्णत: सुरक्षित

July 27, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राम मंदिर को दान में मिला सोना चांदी पूर्णत: सुरक्षित

मंदिर को अब तक 32.2 किलोग्राम सोना और करीब 1195 किलोग्राम चांदी दान में मिली है

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in नॉर्थ
0
राम मंदिर को दान में मिला सोना चांदी पूर्णत: सुरक्षित

ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान के रूप में प्राप्त स्वर्ण और रजत वस्तुओं की सुरक्षा और उनके हिसाब-किताब को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया है। मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि मंदिर में दान में मिली कीमती वस्तुएं गायब नहीं हुई हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राहत की सांस ली है, क्योंकि इसने उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें दान की गई सामग्री के चोरी होने या किसी बड़े संगठित अपराध की बात कही गई थी।
एसआईटी की जांच में यह निष्कर्ष निकला है कि जो भी विसंगतियां सामने आईं ं, वे किसी बड़ी साजिश का परिणाम नहीं, बल्कि दान गणना केंद्र पर तैनात कुछ कर्मचारियों की कार्यशैली में लापरवाही और प्रशासनिक खामियों का नतीजा थीं।

ट्रस्ट ने दान में मिली बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले ही एक व्यवस्थित प्रक्रिया अपना रखी है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने मीडिया के समक्ष मंदिर में प्राप्त कुछ विशेष उपहारों को प्रदर्शित किया, जिनमें सोने की परत चढ़ी रामचरितमानस भी शामिल है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एस लक्ष्मीनारायण द्वारा दान की गई इस रामचरितमानस की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी गई थी, जिसे लेकर पहले यह दावा किया गया था कि यह गायब हो गई है।

YOU MAY ALSO LIKE

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

इसी प्रकार की अन्य वस्तुओं, जैसे कि चांदी की कागभुशुंडी मूर्ति के संबंध में भी लगाए गए आरोप जांच में निराधार पाए गए हैं। ट्रस्ट के पास अब तक प्राप्त हुई कुल 2926 कीमती वस्तुओं का पूरा लेखा-जोखा मौजूद है और श्रद्धालु स्वयं अयोध्या में ट्रस्ट के कार्यालय में जाकर इनके रिकॉर्ड का सत्यापन कर सकते हैं।

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट ने बड़ी मात्रा में प्राप्त चांदी की वस्तुओं और आभूषणों को सुरक्षित रखने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाया है। मंदिर को अब तक 32.2 किलोग्राम सोना और करीब 1195 किलोग्राम चांदी दान में मिली है। इन कीमती धातुओं को सुरक्षित भंडारण के लिए सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तकनीकी सहायता से पिघलाकर सिल्लियों में परिवर्तित किया गया है। अब तक लगभग 944 किलोग्राम चांदी को रीसाइकल कर सिल्लियों का रूप दिया जा चुका है, ताकि उन्हें सुरक्षित लॉकर में रखा जा सके। दान मामले में जांच रिपोर्ट के बाद ट्रस्ट ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए पारदर्शिता पर जोर दिया है।

ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने लाखों राम भक्तों के विश्वास को बनाए रखना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। मंदिर प्रशासन अपने प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation