• Latest
  • Trending
Yogi government increased allowance as gift to policemen on Diwali

यूपी पुलिस के 111 अफसरों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

February 4, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी पुलिस के 111 अफसरों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 4, 2025
in the blitz
0
Yogi government increased allowance as gift to policemen on Diwali

लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर केंद्र सरकार ने वीरता और सेवा पदक के लिए 942 नामों की घोषणा की। इनमें 95 लोगों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के मेडल के लिए चुना गया है। इनमें यूपी के पुलिस और अग्निश्मन विभाग के 111 कर्मचारी-अफसर भी शामिल हैं।

लखनऊ में डीसीपी साउथ के तौर पर तैनात आईपीएस निपुण अग्रवाल समेत यूपी के 17 और अग्निशमन विभाग के 16 कर्मचारियों-अधिकारियों को वीरता पदक का सम्मान मिला है। राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक के लिए पांच और राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के लिए 73 पुलिस अफसरों-कर्मचारियों को चुना गया।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

डबल मर्डर के आरोपियों को मारने वाली टीम को मेडल
गाजियाबाद की वेव सिटी में हुए डबल मर्डर के आरोपियों राकेश दुजाना और अवनीश उर्फ बिल्लू दुजाना को एक ही दिन अलग-अलग मुठभेड़ में मारा गया था। राकेश को मारने वाली टीम में शामिल आईपीएस निपुण अग्रवाल (लखनऊ में डीसीपी साउथ), गाजियाबाद कमिश्ररेट के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मुन्नेश सिंह और हेड कॉन्स्टेबल नीरज कुमार पाल और बिल्लू दुजाना मुठभेड़ में शामिल एसपी हमीरपुर डॉ. दीक्षा शर्मा, इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार को राष्ट्रपति का वीरता पदक मिला है।

15 लाख लूटने वालों को किया ढेर
एसपी सोनभद्र अशोक कुमार मीणा, डिप्टी एसपी कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर गोतेश कपिल और कॉन्स्टेबल प्रवीण अहलावत ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर 15 लाख रुपये लूटने के आरोपी कपिल और अशोक को बरेली में सात जनवरी 2019 को मुठभेड़ में मार गिराया था।

सिपाही के हत्यारे को किया था ढेर
आगरा जीआरपी में तैनात इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने कासगंज के सिद्धपुरा में मुठभेड़ में एक लाख के इनामी शराब माफिया मोती को किया था ढेर। मोती पर सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या का आरोप था।

मुन्ना बजरंगी गैंग के शूटर एक लाख के इनामी को मारा
एसटीएफ के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव और एसआई अंगद सिंह यादव ने 13 सितंबर 2021 को वाराणसी के चौबेपुर में मुन्ना बजरंगी गैंग के शूटर और एक लाख के इनामी दीपक वर्मा उर्फ गुड्डू को मुठभेड़ में ढेर किया था।

एक्सल गैंग के दो लाख के इनामी को मुठभेड़ में मारा था
एसटीएफ गौतमबुद्धनगर की फील्ड इकाई में तैनात हेड कॉन्स्टेबल देवदत्त सिंह, राजन कुमार और श्रतुल कुमार वर्मा ने हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लूट, डकैती, रेप की वारदात करने वाले एक्सल गैंग के दो लाख के इनामी अनिल उर्फ अमित उर्फ जूथरा को 26 अक्टूबर 2024 को मुठभेड़ में मार गिराया था।

इन अग्निशमन कर्मियों को भी वीरता पदक
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, एफएसओ कुंवर सिंह, फायरमैन जोगेंद्र सिंह, चालक सतेंद्र सिंह, फायरमैन प्रहलाद सिंह राणा, आयुष्मान कुमार शर्मा, सीएफओ दीपक शर्मा, एफएसएसओ कमलेंद्र कुमार सिंह, चालक सुदेश कुमार बाबू, फायरमैन करवेंद्र सिंह, शैलेश, आदित्य पाठक, सीएफओ अरुण कुमार सिंह, एफएसओ श्री नारायण सिंह, फायरमैन कपिल यादव और मुकुल को भी सम्मान मिला है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation