• Latest
  • Trending
Prayagraj Airport is included in the top 20, new records are being made every day

प्रयागराज एयरपोर्ट टॉप 20 में शामिल, रोज बन रहे नए रिकॉर्ड

February 24, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रयागराज एयरपोर्ट टॉप 20 में शामिल, रोज बन रहे नए रिकॉर्ड

- पटना, चंडीगढ़ और गोवा जैसे एयरपोर्ट्स से भी आगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2025
in the blitz
0
Prayagraj Airport is included in the top 20, new records are being made every day
ब्लिट्ज ब्यूरो

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाने की चाह क्या आम, क्या खास, सबको खींच ला रही है। महाकुंभ के पांच प्रमुख स्नान बीत चुके हैं, बावजूद इसके श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। विशेषकर वीकेंड के आसपास यह संख्या सामान्य स्नान पर्वों से भी अधिक हो जा रही है।

इनमें हवाई मार्ग से पहुंचने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं। विशेषकर चार्टर्ड विमानों से पहुंचने वाले विशिष्ट श्रेणी के श्रद्धालु, जो मेले में भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे थे। जनवरी के मुकाबले फरवरी में चार्टर्ड विमान से प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। महाकुंभ के दौरान अब तक करीब 650 चार्टर विमान प्रयागराज पहुंच चुके हैं। इनमें अकेले 11 फरवरी को ही रिकॉर्ड 71 चार्टर्ड विमानों से 429 यात्री प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुए।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

एयरपोर्ट पर औसतन 20 से 25 चार्टर्ड विमान रोज पहुंच रहे हैं। इनमें फिल्म और मनोरंजन जगत की सेलिब्रिटीज, राजनेता, उद्योगपति और विदेशी राजनयिक शामिल हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यह सिलसिला 26 फरवरी तक जारी रहने का अनुमान है।

प्रयागराज में इन दिनों एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। महाकुंभ ने इस क्षेत्र की हवाई यात्रा को पूरी तरह से बदल दिया है। 13 जनवरी से शुरू हुआ यह महाकुंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ समाप्त होगा। इसमें श्रद्धालुओं और पर्यटकों की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है।
इसके चलते प्रयागराज एयरपोर्ट पर कई तरह के रिकॉर्ड बन रहे हैं। चाहे एक दिन में यात्रियों की एयरपोर्ट पर संख्या हो, चार्टर्ड विमानों की लैंडिंग हो या कुल फ्लाइट्स की संख्या। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ के कारण प्रयागराज एयरपोर्ट भारत के शीर्ष 20 एयरपोर्ट्स में शामिल हो गया है। यह पटना, चंडीगढ़ और गोवा के मोपा जैसे एयरपोर्ट्स से भी आगे निकल गया है।

पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या सामान्य रहती थी लेकिन अब यहां रोजाना उतने ही यात्री आ-जा रहे हैं, जितने महाकुंभ शुरू होने से पहले पूरे महीने में आते थे। महाकुंभ के लिए एयरपोर्ट के टर्मिनल और एप्रन क्षेत्र को बढ़ाया गया है। इसके चलते अब रात में भी विमानों का संचालन हो रहा है जिससे काफी ज्यादा विमान उड़ान भर पा रहे हैं। महाकुंभ से पहले के मुकाबले अब उड़ानों की संख्या चार गुना से भी अधिक हो गई है।

दिल्ली से सबसे अधिक फ्लाइट
एयरपोर्ट से चलने वाली 283 साप्ताहिक उड़ानों में से 116 स्पाइसजेट की हैं। इंडिगो 82 उड़ानों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि एयर इंडिया की 32 साप्ताहिक उड़ानें हैं। एलायंस एयर की 28 और अकासा एयर की 25 साप्ताहिक उड़ानें हैं। इस दौरान प्रयागराज की कनेक्टिविटी भी बढ़ी है। प्रयागराज अब 17 अलग-अलग शहरों से जुड़ा है। दिल्ली सबसे आगे है, जहां से 87 साप्ताहिक उड़ानें हैं। मुंबई से 53 और बेंगलुरु से 36 उड़ानें हैं।

एक माह में नौवीं बार बना रिकॉर्ड
प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आस-पास के इलाके भी इस बढ़ी हुई कनेक्टिविटी का फायदा उठा रहे हैं। अयोध्या और वाराणसी की यात्राएं भी श्रद्धालुओं में लोकप्रिय हो रही हैं। 2019 में प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद से एक ही दिन में सर्वाधिक यात्रियों के आवागमन की संख्या 13963, 11 फरवरी को दर्ज की गई। यह एक माह में नौवीं बार है जब प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपना पुराना आंकड़ा ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया। इसी दिन सर्वाधिक चार्टर्ड विमान भी इस एयरपोर्ट पर उतरे और उड़े।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation