• Latest
  • Trending
modi

पीएम मोदी करेंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, देशभर में मनेगा राम महोत्सव

July 28, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी करेंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, देशभर में मनेगा राम महोत्सव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 28, 2023
in राष्ट्रीय
0
modi
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या। लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की प्रगति तेज हो रही है। माना जा रहा है कि अगले साल मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी और इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए देशव्यापी भव्य समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में देश के सभी आध्यात्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

बौद्ध, जैन और सिख पंथ के प्रमुख धार्मिक लोगों को भी न्योता दिया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले साल 21 जनवरी से 25 जनवरी के बीच किसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाला यह आयोजन आजादी के बाद देश का सबसे बड़ा उत्सव होगा।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

उत्सव में क्या होगा
मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की नए साल के प्रारंभ के साथ ही भूमिका बननी शुरू हो जाएगी। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक सारे देश को राममय कर देने की योजना है। हर केंद्र, मठ, आश्रम, मंदिर, तीर्थस्थान से एक-एक प्रतिनिधि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पूरे देश में हनुमान चालीसा या रामचरितमानस का पाठ होगा। प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर देश में दीपावली जैसा माहौल होगा। हर घर के सामने पांच-पांच दीपक जलाने की अपील की जाएगी।

बता दें कि बीते दिनों राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। सुबह की बेला में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति की जानकारी हासिल की। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले तक पूरा करने के लिए जोर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस समय मंदिर के भूतल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब फिनिशिंग का काम चल रहा है। निर्माण इकाई की इंजीनियरिंग टीम अक्टूबर नवंबर तक भूतल का निर्माण पूरा कर लेगी। उन्होंने कहा कि इसी के साथ प्रथम तल के स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसे भी दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर के परकोटा पत्थर का काम भी चल रहा है। निर्माण समिति के सदस्यों ने इसका भी स्थलीय निरीक्षण किया।

बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के मद्देनजर आवश्यक निर्माण को पूरा करने पर जोर दिया गया है। पावर स्टेशन, आधुनिक शौचालय, खम्भों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां तराशने, फायर स्टेशन और यात्री सुविधा केंद्र का निर्माण भी तेजी से करवाया जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation