ईन्धन की कीमतें शहरी आवागमन और महंगाई पर सीधा असर डालती हैं। एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए कितने समय तक काम करना पड़ता है, इससे ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता, सरकारी सब्सिडी और परिवहन लागत का पता चलता है।
भारत
लगभग 95 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर, एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए एक शहरी कर्मचारी को औसतन 22 मिनट काम करना पड़ता है। इस वजह से, रोज़ाना वाहन से आना-जाना घर के मासिक बजट का एक बड़ा हिस्सा बन जाता है।
यूनाइटेड किंगडम
यहां भारी टैक्स के कारण पेट्रोल की कीमत लगभग 1.45 पाउंड (155 रुपये) प्रति लीटर है। इसके लिए एक कर्मचारी को औसतन 8 मिनट काम करना पड़ता है, जिस वजह से लोग सार्वजनिक परिवहन (पब्लिक ट्रांसपोर्ट) पर ज़्यादा निर्भर रहते हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका
यहां पेट्रोल की कीमत लगभग 0.95 डॉलर (80 रुपये) प्रति लीटर है। घरेलू स्तर पर तेल का सस्ता उत्पादन होने के कारण, एक औसत कर्मचारी तीन मिनट से भी कम समय काम करके एक लीटर पेट्रोल के बराबर कमाई कर लेता है।
पश्चिम एशिया
रियाद या दुबई जैसे तेल उत्पादक केंद्रों में, पेट्रोल की कीमत औसतन 45-60 रुपये (0.55-0.70 डॉलर) प्रति लीटर है। यहां एक कर्मचारी को एक लीटर पेट्रोल के लिए केवल दो से तीन मिनट काम करना पड़ता है।
अफ्रीका
केन्या जैसे देशों में, जहां तेल का उत्पादन नहीं होता, पेट्रोल की कीमत लगभग 110 रुपये (1.30 डॉलर) प्रति लीटर है। वहां एक औसत शहरी कर्मचारी को एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए 45 मिनट तक काम करना पड़ सकता है।
सिंगापुर
यहां भारी टैक्स के कारण पेट्रोल की कीमत 2.80 एसजीडी (175 रुपये) प्रति लीटर तक पहुंच जाती है लेकिन, लोगों की आय अधिक होने के कारण, एक शहरी पेशेवर को एक लीटर पेट्रोल के लिए चार मिनट से भी कम समय काम करना पड़ता है।
ब्राजील
यहां पेट्रोल की कीमत 5.80 बीआरएल (90 रुपये) प्रति लीटर है। एक औसत कर्मचारी को इसके लिए लगभग 20 मिनट काम करना पड़ता है। यही कारण है कि यहां गन्ने से बनने वाले सस्ते इथेनॉल ईंन्धन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।
चीन
यहां पेट्रोल की कीमत लगभग 8.20 सीएनवाई (95 रुपये) प्रति लीटर है। इसके लिए एक कर्मचारी को लगभग नौ मिनट काम करना पड़ता है। यही वजह है कि यहां कम रखरखाव वाले इलेक्टि्रक वाहनों को तेजी से अपनाया जा रहा है।
रूस
यहां घरेलू रिफाइनरियों की भरमार है, जिससे पेट्रोल की कीमत 58 आरयूबी (50 रुपये) प्रति लीटर के आसपास बनी रहती है। एक औसत कर्मचारी को एक लीटर पेट्रोल के लिए पांच मिनट से भी कम समय काम करना पड़ता है।













