• Latest
  • Trending
Parsvnath Group Case: 3000 घर खरीदारों को राहत नहीं मिली तो संपत्ति फ्रीज करेगा सुप्रीम कोर्ट

‘सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे’, सुप्रीम कोर्ट की पार्श्वनाथ ग्रुप के बिल्डरों को सख्त चेतावनी

August 24, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Tuesday, October 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे’, सुप्रीम कोर्ट की पार्श्वनाथ ग्रुप के बिल्डरों को सख्त चेतावनी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in लीगल
0
Parsvnath Group Case: 3000 घर खरीदारों को राहत नहीं मिली तो संपत्ति फ्रीज करेगा सुप्रीम कोर्ट

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश की शीर्ष अदालत ने पार्श्वनाथ ग्रुप के अटके प्रोजेक्ट्स पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि यदि उन्होंने 3000 परेशान घर खरीदारों की शिकायत का समाधान नहीं किया, तो उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

अदालत ने ग्रुप के व्यवहार पर एतराज जताते हुए कहा कि उन्हें मालूम है कि कैसे घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है और सिस्टम को बेवकूफ बनाया जा रहा है। कोर्ट ने पार्श्वनाथ ग्रुप को दो सप्ताह का समय दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

3000 खरीदार अधर में लटके

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। पार्श्वनाथ ग्रुप की ओर से सीनियर वकीलों की एक टीम जिरह कर रही थी। ग्रुप ने कोर्ट में दावा किया कि जो भी खरीदार अपना पैसा वापस पाना चाहते हैं, उन्हें ब्याज सहित निवेश की गई रकम वापस कर दी जाएगी।

इस पर याचिकाकर्तां की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि पार्श्वनाथ ग्रुप ने हर प्रोजेक्ट के लिए एक नई कंपनी बनाई। उन्होंने कहा कि अभी भी 3000 खरीदार अधर में लटके हुए हैं। पार्श्वनाथ ग्रुप ने सफाई देते हुए कहा कि लगभग 27 हजार फ्लैट बनाए जाने थे, जिसमें 24 हजार बिक चुके हैं और 21 हजार पर कब्जा भी दिया जा चुका है।

अदालत नाराज

अदालत ने कहा, ‘ग्रुप अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर रहा है। हम जानते हैं कि वे कैसे घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं और सिस्टम को बेवकूफ बना रहे हैं।’

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, ‘अगले दो हफ्ते में अगर सभी 3000 घर खरीदारों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो हम सारी संपत्ति फ्रीज कर देंगे और निर्माण पूरा करने और फ्लैट सौंपने की देखरेख के लिए घर खरीदारों की एक कमेटी बना देंगे।’

अकाउंट अनफ्रीज करने से इनकार

कोर्ट ने कहा कि अगर बिल्डर का प्रस्ताव पार्श्वनाथ और उसकी सहयोगी या सिस्टर कंपनियों के सभी घर खरीदारों की मांगों को पूरा नहीं करता है, तो अदालत को एक हाई-पावर्ड कमेटी बनानी पड़ेगी। बेंच ने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और यूपी रेरा को बिल्डर पर बकाया रकम का विवरण देते हुए हलफनामा जमा करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने ग्रुप के किसी भी अकाउंड को अनफ्रीज करने से भी इनकार कर दिया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation