• Latest
  • Trending
रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड

रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड

July 4, 2026
प्रधानमंत्री जन धन योजना 2026

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

August 29, 2026
CAG रिपोर्ट 17 वैज्ञानिक अनुसंधान कोष 3490 करोड़

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

August 29, 2026
nuclear

लक्ष्य सौ, असली आँकड़ा चार

August 29, 2026
daily-news

भारत की ताजा खबरें 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Sarbananda-Sonowal

फाइबर पहुँचा, पर चला एक तिहाई में

August 28, 2026
पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

गाय के पेट से निकला एक एंजाइम

August 28, 2026
daily-news

भारतनेट, जीएसटी और भारत की अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें

August 28, 2026
अमेरिका में भारतीय छात्रों के नए वीज़ा नियम

पंद्रह सितंबर के बाद तीस दिन

August 28, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
Sunday, August 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड

अलका याग्निक ने पद्म भूषण लेने से पहले पीएम मोदी के पैर छुए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2026
in the blitz
0
रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड के दूसरे फेज में 65 हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री दिए गए।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस को जनसेवा, सीनियर मलयालम जर्नलिस्ट पी नारायणन को साहित्य के लिए पद्म विभूषण दिया गया। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। अवॉर्ड लेने उनकी पत्नी रूपी सोरेन पहुंची।

YOU MAY ALSO LIKE

हर दिन बहत्तर करोड़ रुपये की बचत

वह कोष जो बढ़ता ही रहा

सिंगर अलका याग्निक ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए। क्रिकेटर रोहित शर्मा, एक्टर आर माधवन को पद्मश्री से नवाजा गया। पुरस्कार पाने वालों में एक्टर ममूटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे।

2026 के पद्म पुस्कारों के लिए कुल 131 लोगों को चुना गया था। इससे पहले 25 मई को पहले चरण में भारतीय वुमन क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत कौर, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों पद्म अवॉर्ड दिए गए थे।

बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण से नवाजा गया। वे 60 साल की हैं और 4 दशक तक सिंगिंग में एक्टिव रही हैं। अवॉर्ड लेने से पहले वे पीएम मोदी के पास गईं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

नगालैंड के गुरु संग्युसंग पोंगनेर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वे छह दशकों से ‘आओ नागा’ लोक कला को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। पोंगनेर पारंपरिक पोशाक पहनकर पुरस्कार लेने पहुंचे।

राष्ट्रपति ने प्रह्लाद नाटक की परंपरा को संरक्षित और प्रोत्साहित करने वाले सीमांचल पात्र को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया।
भारतीय शास्त्रीय गायक मंगला कपूर को पद्मश्री से सम्मानित किया। ग्वालियर घराने से ट्रेनिंग लेने वालीं मंगला ने प्रदर्शन, शिक्षण और शोध से भारतीय शास्त्रीय संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मैडी के नाम से मशहूर एक्टर आर माधवन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। माधवन ने 1200 से ज्यादा टीवी शो, 75 फिल्में की हैं। वे फार्मिंग में भी एक्टिवली काम कर रहे हैं।

मलयाली फिल्मों के एक्टर ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। ममूटी 50 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। कई भाषाओं में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे चैरिटी का काम भी करते हैं।

समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित लोग-
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी रूपी सोरेन को अवॉर्ड देने राष्ट्रपति डाइस से उतरकर खुद उनके पास गईं ं।

छत्तीसगढ़ की समाज सुधारक बुधरी ताती को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 4 दशक से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की आदिवासी महिलाओं के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उन्हें सशक्त बनाने के काम कर रही हैं।

खेल के क्षेत्र में सम्मानित हुए खिलाड़ी-
टेनिस प्लेयर और कोच डॉ. विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। विजय ने 16 एटीपी खिताब (एशियाई रिकॉर्ड) जीते हैं। विजय 14 साल तक एशियन रैंकिंग में नंबर 1 रहे और बाद में ब्रॉडकास्टर बने।

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पद्मश्री से नवाजा गया। रोहित के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने का रिकॉर्ड है। 2024 का टी-20 वर्ल्डकप भी भारतीय टीम ने रोहित की कप्तानी में जीता।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म पुरस्कार 2026 के दूसरे चरण में 65 हस्तियों को सम्मानित किया, रोहित शर्मा और माधवन शामिल।

महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और मौजूदा गोलकीपर सविता पूनिया को पद्मश्री दिया गया। इन्हें ‘द ग्रेट वॉल’ कहते हैं। लगातार तीन बार एफआईएच ‘गोलकीपर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

रूसी कोच व्लादिमीर को मरणोपरांत पद्मश्री
राष्ट्रपति ने खेल के क्षेत्र में व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली (मरणोपरांत) को पद्मश्री से सम्मानित किया। वे फ्रीस्टाइल रेसलिंग के दिग्गज कोच थे और उन्होंने ग्लोबल रेसलिंग कम्युनिटी पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने भारतीय रेसलिंग टीम के कोच के तौर पर काम किया। उन्होंने सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया जैसे ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को गाइड किया और भारत को रेसलिंग में ग्लोबल पावरहाउस बनाने में मदद की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म पुरस्कार 2026 के दूसरे चरण में 65 हस्तियों को सम्मानित किया, रोहित शर्मा और माधवन शामिल।

एक्टर सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री
अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड उनके भाई अरविंद ने लिया। चार दशकों के करियर में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर सतीश शाह ने कई फिल्मों और यादगार टीवी शो में काम किया।

सीमांचल मिश्रा को पद्मश्री
सीमांचल पात्रा को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानि किया गया। इन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह और ओम बिरला के पैर छुए। उम्र ज्यादा होने के कारण इनके हाथ कांप रहे थे।

असाधारण सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं पद्म पुरस्कार: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में भाग लिया, जहां पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पुरस्कार विविध क्षेत्रों में की गई असाधारण सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता समाज के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता के सर्वोत्तम स्वरूप का प्रतिनिधित्व करता है। पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा अनगिनत नागरिकों को प्रेरित करती है और सभी को कड़ी मेहनत और सेवा के महत्व की याद दिलाती है।

डेरा सचखंड के प्रमुख संत निरंजन दास को पद्मश्री सम्मान
जालंधर। डेरा सचखंड, बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल ‘पद्मश्री’से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। संत निरंजन दास को समाज सेवा, मानवता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। इस सम्मान के बाद डेरा सचखंड, बल्लां से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं और पंजाबवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
संत निरंजन दास ने डेरा सचखंड, बल्लां के माध्यम से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान, शिक्षा, सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation