• Latest
  • Trending
cigarette

एक सिगरेट फूंक डालती है 20 मिनट की जिंदगी

February 24, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक सिगरेट फूंक डालती है 20 मिनट की जिंदगी

- स्टडी में सामने आया डरावना सच

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2025
in the blitz
0
cigarette
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, ये हर स्मोकर को पता होता है, लेकिन इसके बावजूद दुनियाभर में स्मोकिंग करने वालों की संख्या बढ़ रही है। अब एक नई स्टडी में बताया गया है कि केवल एक सिगरेट आपके जिंदगी के 20 मिनट कम कर देती है।
क्या आप भी एक चेन स्मोकर हैं या एक दिन में दो-तीन सिगरेट पी जाते हैं तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़िएगा, क्योंकि एक स्टडी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि जो व्यक्ति दिन में 1 सिगरेट पीता है उसकी आयु सिगरेट न पीने वालों के मुकाबले कम होती है। अब आप कहेंगे कि इसमें नई बात क्या है, ये तो सभी को पता है कि सिगरेट पीना जानलेवा साबित होता है लेकिन जर्नल ऑफ एडिक्शन में प्रकाशित हालिया स्टडी में एक नई बात सामने आई है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के एक रिसर्च में सामने आया है कि दिन में 1 सिगरेट पीने से आपकी औसतन आयु में से 20 मिनट कम हो सकते हैं। एक सिगरेट से पुरुषों के जीवन से औसतन 17 मिनट और महिलाओं की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 22 मिनट कम हो जाती है। अब आप सोच लीजिए कि आप अब तक अपनी उम्र में से कितनी आयु कम कर चुके हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

इससे पहले भी सिगरेट को लेकर कई स्टडीज की जा चुकी हैं, लेकिन उनमें ऐसे आंकड़े सामने नहीं आए थे। यह आंकड़े पिछले अनुमानों से कहीं अधिक हैं। पहले हुए अध्ययन में बताया गया था कि एक सिगरेट पीने से जीवन के 11 मिनट कम हो जाते हैं, लेकिन अब लाइफ एक्सपेक्टेंसी करीब 20 मिनट कम होने की बात सामने आई है। इसका मतलब है कि अगर कोई 20 सिगरेट का एक पैकेट पी ले तो अपनी जिंदगी को करीब 7 घंटे कम कर सकता है। इस रिसर्च के बाद खुद वैज्ञानिकों के होश उड़ गए हैं।

क्या कहना है शोधकर्ताओं का
यूसीएल के शोधकर्ताओं का कहना है कि स्मोकिंग करने वाले व्यक्तियों को इस गलत आदत को छोड़कर नए साल की शुरुआत करनी चाहिए। व्यक्ति जितना जल्दी स्मोकिंग छोड़ता है, उसे उतना ही जल्दी इसका फायदा भी मिलता है। इससे वह लंबा और स्वस्थ जीवन जी पाता है। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि स्मोकिंग छोड़ने का फायदा तभी मिलेगा,जब व्यक्ति पूरी तरह से स्मोकिंग छोड़ दे। अगर आप एक सिगरेट भी पीते हैं तो इससे जीवन पर खतरा बना रहता है।

स्मोकिंग से बीमारियां
सिगरेट पीने से व्यक्ति को जान जाने का खतरा रहता है,लेकिन मृत्यु से पहले वह स्मोकिंग के कारण कुछ बहुत ही गंभीर बीमारियों और हेल्थ कंडीशन को अनुभव कर सकता है। जैसे कि…

– हार्ट डिजीज व स्ट्रोक अस्थमा
– लंग कैंसर nइनफर्टिलिटी डायबिटीज
– फेफड़ों में संक्रमण पेट में छाले
– मसूड़ों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसि

वजह की तलाश करें
सिगरेट की लत को छोड़ने के लिए सबसे पहले एक पावरफुल और पर्सनल वजह की तलाश करें, जैसे कि आप अपने फैमिली या बच्चे के लिए इसे छोड़ना चाहते हैं या फिर खुद को हार्ट अटैक, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए या फिर खुद को यंग महसूस कराने के लिए। ये वजह कुछ भी हो सकती है। बार-बार खुद को वो वजहें याद दिलाते रहें, इससे आप फोकस्ड रह पाते हैं।

एक तारीख तय करें
अब किसी भी तरह की लत एक ही दिन में नहीं छुड़ाई जा सकती। इसलिए एक डेट को चुनें और उस दिन सिगरेट छोड़ने का मन बना लें। हर दिन अपने गोल पर ध्यान दें और इस तरह स्मोकिंग की आदत छूटने लगेगी।

घर-ऑफिस के वातावरण में करें बदलाव
अक्सर जो स्मोकिंग करता है, वो शख्स अपनी कार, ऑफिस और घर में भी सिगरेट के पैकेट्स रखना पसंद करता है। ऐसे में स्मोकिंग छोड़ने से पहले इन सभी जगहों से सिगरेट को हटा दें, ताकि उसे देखकर आपका स्मोकिंग का मन न करे।

लोगों को बताएं इस फैसले के बारे में
अपने आसपास मौजूद लोगों को ये बताएं कि आप सिगरेट पीना छोड़ना चाहते हैं, ताकि वो भी आपके इस फैसले में आपका साथ दे सके और आपको इस लत से बाहर निकाल सकें।

खुद को डिस्ट्रैक्ट करें
जब भी सिगरेट पीने का मन करे तो खुद को डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करें। जैसे कि म्यूजिक सुनें, वॉक पर निकल जाएं, मूवी देखें या फिर अपने पसंदीदा काम को करें। इससे स्मोकिंग का विचार नहीं आएगा।

खानपान में करें बदलाव
स्मोकिंग से ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है, ऐसे में खुद की सेहत को सुधारने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करें। इसके लिए डॉक्टर से बात कर सकते हैं। साथ ही कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन कम करें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation