ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। एनवीडिया के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपनी ही कंपनी की एक सीनियर महिला अधिकारी और एक संदिग्ध चीनी खुफिया एजेंट के साथ अफेयर के खुलासे के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान चिप निर्माता कंपनी है। इस विवाद ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। साथ ही शेयर बाजार में भी एनवीडिया को बड़ा झटका लगा है।
एनवीडिया ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बूम के केंद्र में रही चिप निर्माता कंपनी है। इसके प्रमुख और सीईओ जेनसन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 63 साल के हुआंग का यह चौंकाने वाला कदम मीडिया रिपोर्ट्स के बाद सामने आया है। इन में उनके कई विवाहेतर संबंधों का खुलासा हुआ था। एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक इमरजेंसी बैठक के बाद कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी किया। इसके मुताबिक, मौजूदा कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) कोलेट क्रेस अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अंतरिम सीईओ का कार्यभार संभालेंगी।
चीनी ‘जासूस’ के साथ प्रेम प्रसंग
विवाद की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को भेजे गए मेमो के हवाले से एक रिपोर्ट सामने आई। इसमें कहा गया कि जेनसन हुआंग सिंगापुर स्थित कंपनी ‘मेगास्पीड’ की सीनियर अधिकारी एलिस हुआंग के साथ प्रेम संबंध में थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, एलिस चीन की खुफिया सेवा से जुड़ी हुई थीं। उनकी कंपनी पर अमेरिकी चिप्स की चीन में तस्करी करने के आरोपों की आपराधिक जांच चल रही है।














