• Latest
  • Trending

प्रवासी भारतीयों ने रिकॉर्ड 11.60 लाख करोड़ रुपये स्वदेश भेज कर बनाया रिकॉर्ड

July 4, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Monday, September 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रवासी भारतीयों ने रिकॉर्ड 11.60 लाख करोड़ रुपये स्वदेश भेज कर बनाया रिकॉर्ड

पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा राशि, 8 साल में दोगुना हुआ रेमिटेंस

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 4, 2025
in the blitz
0

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने देश में रिकॉर्ड 135.46 बिलियन डॉलर (लगभग 11.60 लाख करोड़ रुपए) भेजे। यह राशि पिछले साल की तुलना में 14% ज्यादा है और आठ साल पहले यानी 2016-17 के 61 बिलियन डॉलर (5.22 लाख करोड़ रुपए) से दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत लगातार एक दशक से ज्यादा समय से दुनिया में सबसे ज्यादा रेमिटेंस (प्रवासी भारतीयों द्वारा भेजा गया पैसा) पाने वाला देश बना हुआ है।
विकसित देशों से कुल रेमिटेंस का
45% हिस्सा आता है
आरबीआई की एक रिसर्च के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे विकसित देशों से कुल रेमिटेंस का 45% हिस्सा आता है। पहले जहां खाड़ी देशों ( सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, कतर) आदि से सबसे ज्यादा पैसा भारत आता था, अब उनकी हिस्सेदारी कम हो रही है।
इसका कारण है कि अब भारतीय स्किल्ड प्रोफेशनल्स की संख्या अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे देशों में तेजी से बढ़ रही है। ये लोग आईटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में वहां अच्छी सैलरी वाली नौकरियां कर रहे हैं।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चीफ इकोनॉमिस्ट गौरा सेनगुप्ता के मुताबिक, रेमिटेंस में यह तेजी तब भी बनी हुई है, जब कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है। इसका कारण है कि अब भारतीय लोग कम तेल-निर्भर अर्थव्यवस्थाओं जैसे अमेरिका और यूके में ज्यादा जा रहे हैं।
पहले खाड़ी देशों में ज्यादातर ब्लू-कॉलर वर्कर्स (जैसे कंस्ट्रक्शन वर्कर, ड्राइवर, मजदूर) काम करते थे, लेकिन अब भारत के स्किल्ड प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ रही है।
अमेरिका में भारतीयों की संख्या करीब 45 लाख है, जिनमें से ज्यादातर उच्च शिक्षा प्राप्त लोग हैं। इनमें से 43% के पास ग्रेजुएट डिग्री है, जो अमेरिकी नागरिकों (13%) की तुलना में काफी ज्यादा है।
रेमिटेंस का भारत की अर्थव्यवस्था पर असर
रेमिटेंस देश के व्यापार घाटे को कम करने में भी बड़ी भूमिका निभाता है। वित्त वर्ष 25 में भारत का माल व्यापार घाटा 287 बिलियन डॉलर था, और रेमिटेंस ने इसके लगभग 47% हिस्से को कवर किया। यानी, यह पैसा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दे रहा है।
रेमिटेंस का पैसा कहां-कहां जाता है?
भारत में रेमिटेंस का सबसे ज्यादा फायदा उन राज्यों को मिलता है, जहां से लोग विदेशों में जाकर काम करते हैं। केरल, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य इस मामले में सबसे आगे हैं। खासकर केरल में रेमिटेंस का असर इतना ज्यादा है कि यह वहां के नेट स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (एनएसडीपी) का 36.3% हिस्सा है। यह पैसा परिवारों की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, मकान बनाने और छोटे-मोटे बिजनेस शुरू करने में खर्च होता है।
रेमिटेंस क्या है?
जब कोई प्रवासी अपने मूल देश में पैसा भेजता है तो उसे रेमिटेंस कहते हैं। ये विदेशी मुद्रा अर्जित करने का एक जरिया है। रेमिटेंस निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए घरेलू आय का एक महत्वपूर्ण सोर्स भी है। भारत में रेमिटेंस के मामले में खाड़ी देशों में बसे भारतीयों का योगदान अधिक रहता है। इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे विकसित देशों से भी भारत में रेमिटेंस आता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation