• Latest
  • Trending
man-ki-bat

अब तीन महीने तक नहीं होगी ‘मन की बात’: पीएम

March 1, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब तीन महीने तक नहीं होगी ‘मन की बात’: पीएम

प्रधानमंत्री बोले- 111 नंबर से नई शुरुआत सबसे अच्छी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 1, 2024
in राष्ट्रीय
0
man-ki-bat
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अगले तीन महीने तक जनता जनार्दन से ‘मन की बात’ नहीं हो पाएगी। यह 110वां एपिसोड है और ऐसा हो सकता है कि देश में मार्च में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाए।’ पिछले आम चुनाव के समय भी ऐसे ही ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण कुछ महीनों के लिए बंद हो गया था। पीएम मोदी ने कहा कि ‘जब हम अगली बार मिलेंगे तो वो 111 वां एपिसोड होगा और यह एक शुभ नंबर है और अगली बार इस नंबर से शुरू करने से अच्छा और क्या होगा।’

मेरा पहला वोट – देश के लिए
पीएम मोदी ने कहा कि ‘कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है – ‘मेरा पहला वोट – देश के लिए’। इसके जरिए विशेष रूप से फर्स्ट टाइम वोटर्स से अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। भारत को जोश और ऊर्जा से भरी अपनी युवा शक्ति पर गर्व है। हमारे युवा-साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे, इसके नतीजे देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे।’

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

कई गुमनाम नायकों का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के गांदरबल के मोहम्मद मानशाह द्वारा गोजरी भाषा संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के तिरप के बनवंग लोसू जी के वांचो भाषा के प्रसार में योगदान की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के वेंकप्पा अंबाजी सुगेतकर की सराहना करते हुए कहा कि सुगेतकर एक लोक गायक हैं, जिन्होंने 1000 से ज्यादा गोंधली गाने गए हैं। लोक गायन के जरिए वे इस भाषा में कहानियों का खूब प्रचार-प्रसार करते हैं।

मुसहर जाति के लिए काम कर रहे भीम सिंह
‘ऐसे ही एक व्यक्ति हैं – बिहार में भोजपुर के भीम सिंह भवेश। बिहार में मुसहर एक अत्यंत वंचित समुदाय रहा है। भीम सिंह इसी समुदाय के बच्चों की शिक्षा पर फोकस कर रहे हैं। भवेश ने मुसहर जाति के करीब 8 हजार बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया। उन्होंने एक लाइब्रेरी बनवाई, जिसमें बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की बेहतर सुविधा मिल रही है।’ भीम सिंह समुदाय के सदस्यों के जरूरी दस्तावेज बनवाने और उन्हें जागरुक करने में भी मदद करते हैं। उन्होंने समुदाय के लोगों के लिए 100 से ज्यादा मेडिकल कैंप लगवाए हैं और कोरोना महामारी के दौर में क्षेत्र के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।’

पीछे नहीं नारी शक्ति
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जिसमें महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता।

गांव-गांव में ड्रोन दीदी की चर्चा
प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की चर्चा की और कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर ‘नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी’ ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सीतापुर की एक नमो ड्रोन दीदी से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा मिशन लखपति दीदी बनाने का है।

बकरी पालन को बढ़ावा
प्रधानमंत्री ने बताया कि ओडिशा के कालाहांडी में बकरी पालन, गांव के लोगों की आजीविका के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को ऊपर लाने का भी एक बड़ा माध्यम बन रहा है। इस प्रयास के पीछे जयंती महापात्रा और उनके पति बीरे साहू जी का एक बड़ा फैसला है। ये दोनों बेंगलुरु में मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स थे, लेकिन इन्होंने ब्रेक लेकर कालाहांडी के सालेभाटा गांव आने का फैसला किया। इन दोनों ने माणिकास्तु एग्रो की स्थापना की और किसानों के साथ काम शुरू किया। इन दंपति ने माणिकास्तु गोट बैंक भी खोला है। ये सामुदायिक स्तर पर बकरी पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। माणिकास्तु गोट बैंक ने किसानों के लिए एक पूरा सिस्टम तैयार किया है।’

वन्य जीवों की भलाई के लिए हो रहे इनोवेशन
पीएम मोदी ने कहा ‘3 मार्च को ‘विश्व वन्य जीव दिवस’ है। इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस वर्ष वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे की थीम में डिजिटल इनोवेशन को सर्वोपरि रखा गया है। पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है।’ पीएम ने कहा कि आज युवा उद्यमी भी वन्य जीव के लिए नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं। एक युवा ने ऐसा ड्रोन तैयार किया है, जिससे नदी में घड़ियालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर भी काम हो रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation