• Latest
  • Trending
No department will be able to dig CM Grid roads for 10 years

सीएम ग्रिड सड़कों को 10 साल तक कोई विभाग नहीं खोद सकेगा

May 17, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम ग्रिड सड़कों को 10 साल तक कोई विभाग नहीं खोद सकेगा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 17, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
No department will be able to dig CM Grid roads for 10 years
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (शहरी) के तहत बनाई जाने वाली सड़कों को अगले 10 साल तक कोई भी विभाग किसी काम के लिए खोद नहीं सकेगा। सड़क निर्माण शुरू होने के पहले ही डक्ट व गड्ढे आदि खोदने का काम पूरा कर लेना होगा।

सीएम ग्रिड सड़कों के निर्माण को लेकर नगर निगम सभागार में आयोजित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अथारिटी (यूरीडा) के डिप्टी सीईओ अरविंद कुमार जैन व कंसल्टेंट जाना अर्बन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी साझा की।
निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि यूरीडा के डिप्टी सीईओ ने सीएम ग्रिड योजना के तहत स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्य को कराए जाने के लिए कार्य योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे सभी विभागों को मिलकर उक्त सड़क के निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान किया जाना है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

बैठक के बाद टीम ने नगर निगम के अधिकारियों, अभियंताओं के साथ योजना के तहत चयनित राप्तीनगर वार्ड के शाहपुर की तीन सड़कों का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। इन सड़कों के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही फर्म का चयन कर काम शुरू कराने की तैयारी है। इनके निर्माण पर 44.88 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इनमें शाहपुर थाना होते हुए रिद्धि अस्पताल तक 510 मीटर लंबी व 24 मीटर चौड़ी सड़क, मेडिकल कालेज रोड दूरदर्शन आवास होते हुए ब्रदर्श बेकरी तक 471 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क और राजीव नगर कुआं से राप्तीनगर विद्युत कार्यालय तक 1417 मीटर लंबी और 18 मीटर चौड़ी सड़क शामिल है। तीनों आपस में जुड़ी हैं।

– नाली, बिजली तार, पीने के पानी व गैस पाइपलाइन पहले ही नीचे बिछाई जाएंगी
– बेंगलुरु, चेन्नई की तर्ज पर बनेंगे स्मार्ट रोड

चार नई सड़कों का तैयार किया जा रहा प्रस्ताव
शहर की चार और प्रमुख सड़कों को स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यूरीडा की टीम ने इसके बारे में जानकारी ली। साथ ही दो और सड़कों का योजना के तहत चयन कर प्रस्ताव भेजने को कहा है।

निगम की ओर से जो सड़कें प्रस्तावित हैं, उनमें नार्मल मोड़ से नार्मल पुलिस चौकी, पांडेयहाता होते हुए हर्वर्ट बांध तक, शास्त्री चौक से आंबेडकर चौक होते छात्रसंघ चौराहा, अंबेडकर चौराहा से अप्सरा तिराहा व हरिओम नगर से कचहरी चौक होते हुए टाउन हाल तक तथा यातायात तिराहा से रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए कौआबाग तिराहा तक की सड़क शामिल है।

यह होगी स्मार्ट रोड की विशेषता
शहर की सभी स्मार्ट रोड बेंगलुरु और चेन्नई की स्मार्ट रोड की तर्ज पर बनाई जाएंगी। सड़क के दोनों तरफ साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए छह इंच ऊंचा फुटपाथ बनाया जाएगा, जिसके नीचे ही नाली, बिजली के तारों के लिए डक्ट व पीने के पानी व गैस की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नाली, बिजली या पीने के पानी संबंधी कोई खराबी आने पर सड़क नहीं खोदनी पड़ेगी। डक्ट काफी गहरे बनाए जाएंगे। इस पर 40 से 50 मीटर की दूरी पर मेनहोल होंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation