• Latest
  • Trending
नेपाल ने जल प्रलय के दौरान मदद के लिए भारत को सराहा

नेपाल ने जल प्रलय के दौरान मदद के लिए भारत को सराहा

September 6, 2026
गुनगुन बियाल पीएंडआई इंडिया 2026 विजेता

देहरादून की गुनगुन ने कैंसर को हराकर सौंदर्य का ताज जीता

September 6, 2026
वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर संघर्षों का असर

युद्ध बढ़ेगा तो भूख भी: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चेताया

September 6, 2026
UPI

यूपीआई की ग्लोबल उड़ान,11 देशों में पहुंचा भारत का पेमेंट सिस्टम

September 6, 2026
एच-1बी वीजा नई फीस

एच-1बी वीजा पर ₹98 लाख वसूलेगा अमेरिका

September 6, 2026
जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

September 6, 2026
बाइक टैक्सी को मंजूरी: गडकरी ने राज्यों से की अपील, 8 करोड़ रोजगार

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

September 6, 2026
वंतारा इंडोनेशिया वन्यजीव संरक्षण साझेदारी

अनंत अंबानी के वंतारा और इंडोनेशिया सरकार ने मिलाया हाथ

September 6, 2026
यूपी आउटसोर्स सेवा निगम

उत्तर प्रदेश के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में भारी वृद्धि

September 6, 2026
महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027

भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

September 6, 2026
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज: श्रेयस अय्यर कप्तान, बुमराह की वापसी

वैभव सूर्यवंशी भारत की टी-20 टीम में बरकरार

September 6, 2026
जसप्रीत बुमराह टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग

बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले

September 6, 2026
लियोनेल मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल संन्यास

मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नेपाल ने जल प्रलय के दौरान मदद के लिए भारत को सराहा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2026
in राष्ट्रीय
0
नेपाल ने जल प्रलय के दौरान मदद के लिए भारत को सराहा

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।नेपाल के शीर्ष नेतृत्व ने हाल ही में देश में आई विनाशकारी बाढ़ और जल प्रलय के समय तुरंत मदद भेजने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असाधारण रूप से उदार कहकर सराहना की है।

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह और वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने संकट की घड़ी में भारत के त्वरित और प्रभावी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने संकटग्रस्त क्षेत्रों के लिए वायुसेना के जरिए 57 टन से अधिक की राहत सामग्री (दवाइयां, भोजन, कंबल और जरूरी उपकरण) भेजी है। नेपाल के अनुरोध पर भारत ने मेडिकल स्टाफ और टनल रेस्क्यू एक्सपर्ट्स की टीमों को भी राहत कार्यों में सहायता के लिए तैनात किया है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई है। हिमनद के ढहने से शुरू हुई इस आपदा ने भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के जलस्तर को अचानक बढ़ा दिया, जिससे सीमावर्ती और नदी घाटी क्षेत्रों में बस्तियां, सड़कें, पुल तथा जलविद्युत परियोजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

मीडिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, 1,204 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,216 लोग अब भी लापता हैं। करीब 11,993 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। हालांकि अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े खोज एवं पहचान अभियान जारी रहने के कारण बदल रहे हैं।

नेपाल सरकार ने सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य में लगाया है। जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को निकालना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। भारत, चीन और दक्षिण कोरिया की विशेषज्ञ टीमें भी बचाव अभियान में सहयोग कर रही हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल, भोजन, दवाइयां, प्राथमिक चिकित्सा, अस्थायी आवास, कपड़े, सैनिटेशन सामग्री और बिजली-रोशनी की तत्काल जरूरत है। हजारों लोग विस्थापित हैं और कई स्थानों पर सड़क तथा संचार व्यवस्था क्षतिग्रस्त होने से राहत सामग्री पहुंचाना कठिन है। बच्चों के लिए पानी, स्वच्छता और अस्थायी शिक्षा केंद्रों की व्यवस्था भी जरूरी हो गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation