• Latest
  • Trending

सेना के पराक्रम को एनडीए का सैल्यूट, कहा- भारतीयों का बढ़ा आत्मविश्वास

May 30, 2025
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सेना के पराक्रम को एनडीए का सैल्यूट, कहा- भारतीयों का बढ़ा आत्मविश्वास

20 सीएम और 18 डिप्टी सीएम पहुंचे, पीएम के साहसी नेतृत्व की प्रशंसा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 30, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में सशस्त्र बलों के पराक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसी नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया गया। दूसरे प्रस्ताव में आगामी जनगणना के दौरान जातिगत गणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया गया। बैठक में भाजपा शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री और18 उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए के सीएम कॉन्क्लेव में ‘हम विकसित भारत के संकाय को कैसे आगे बढ़ा रहे है’, उस पर चर्चा हुई। इस कॉन्क्लेव में सर्वसम्मति से 2 प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर था। इसमें कहा गया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की राष्ट्रीय इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

YOU MAY ALSO LIKE

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

जातिगत गणना पर दूसरा प्रस्ताव
नड्डा ने कहा कि कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने जातिगत जनगणना के विषय को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में सरकार सबसे पहले इस बारे में प्रस्ताव लाई थी और उसको ध्यान में रखते हुए सीएम कॉन्क्लेव में जातिगत जनगणना पर भी प्रस्ताव पारित हुआ है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हम शोषित और दलित जो लोग छूट गए है, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते हैं।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि भारत को हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है। भारत को तेज गति से विकसित भी बनाना है, सशक्त रखना है, सामर्थ्यवान बनाना है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम पर भी चर्चा हुई है। छत्तीसगढ़ के सीएम ने इस विषय को रखा है कि कैसे हम नक्सलवाद से लड़ रहे हैं। किस तरह से सफलता पा रहे हैं, सफलता मिल रही है।

मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुड गर्वनेंस पर चर्चा हुई है। महाराष्ट्र में ‘इज ऑफ डूइंग’ बिजनेस, ‘ईज ऑफ लिविंग’ समेत कई प्रशासनिक सुधार लाए गए और प्रधानमंत्री ने इन सुधारों को सराहा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज की बैठक बहुत शानदार हुई। विशेषकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश की सेनाओं का, प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संबंध में देश की सेनाओं को बधाई दी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation